IND vs SA 4th T20: कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी-20 मैच? प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव!
IND vs SA 4th T20, Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। तीसरे टी-20 में शानदार जीत के बाद अब चौथे मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव कर सकता है।
शुभमन गिल हो सकते हैं बाहर (IND vs SA 4th T20, Live Streaming)
टीम में सबसे बड़ा बदलाव उप-कप्तान शुभमन गिल को लेकर हो सकता है। गिल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। गिल ने पहले टी-20 में 4 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में वह अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके थे। जबकि तीसरे मैच में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। तीसरे टी-20 में उन्होंने 28 गेंदों पर 28 रन बनाए थे।

क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?
गिल की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिलने की संभावना है। सैमसन ने पिछले साल भारत के लिए तीन टी-20 शतक लगाए थे, लेकिन उन्होंने अक्टूबर 2025 के बाद से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। फैंस को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। तीसरे टी-20 में मजबूरन बाहर बैठने वाले दो अनुभवी खिलाड़ी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की भी चौथे टी-20 में वापसी तय मानी जा रही है।
अक्षर और बुमराह की हो सकती है वापसी
तीसरे मैच में अक्षर की जगह हर्षित राणा और बुमराह की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला था। दोनों ही खिलाड़ियों ने दो-दो विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब टीम प्रबंधन के लिए यह तय करना मुश्किल होगा कि इन दोनों के लिए किसे बाहर बिठाया जाए। यदि टीम मैनेजमेंट हर्षित और कुलदीप को बरकरार रखती है तो सीरीज़ में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि तीसरे टी-20 में अर्शदीप ने भी 2 विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications