Ind vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 228 रन का लक्ष्य, रिले रोसौव ने जड़ा शतक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 03 विकेट खोकर 227 रन बनाए। भारत को क्लीन स्वीप के लिए 228 रनों की दरकार है। पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। आज भारत की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

रिले रोसौव ने जड़ा शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 5वें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और रिले रोसौव के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। 13वें ओवर की पहली गेंद पर डिकॉड रन आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। 20वें ओवरी की दूसरी गेंद पर अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स 23 रन बनाकर आउट हुए। रिले रोसौव 100 और डेविड मिलर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से उमेश यादव और दीपक चाहर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
- दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications