IND vs SA: 3 भारतीय खिलाड़ियों को करना चाहिए अगले टेस्ट से बाहर, रिप्लेसमेंट के लिए कौन तैयार?
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच में स्पिन विकेट पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी बिलकुल नहीं चल पाई और टीम इंडिया को 123 के स्कोर का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 93 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
घरेलू सरजमीं पर हारना भारत के लिए निराश करने वाली बात थी, इसके अलावा यह वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ी बेइज्जती भी थी। अब अगले मैच में लिए टीम को लेकर उचित रणनीति बनाने की आवश्यकता है। टीम इंडिया की चारों तरफ आलोचना देखने को मिल रही है।

अगले मैच में कुछ प्लेयर्स को बेंच पर बैठाने का फैसला लेना होगा। कोलकाता में प्रदर्शन को देखते हुए यही करना पड़ेगा और रिप्लेसमेंट लाते हुए प्लेइंग इलेवन बनानी होगी। तीन खिलाड़ियों को गुवाहाटी टेस्ट से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
वॉशिंगटन संदर
वॉशिंगटन सुंदर ने अन्य बल्लेबाजों की तुलना में अच्छा काम किया लेकिन वह नंबर तीन पर खेलने के लिए फिट नहीं हैं। 29 और 31 रन उनके बल्ले से आए थे लेकिन वहां साई सुदर्शन को ही रखना चाहिए था। सुंदर को बतौर ऑल राउंडर लाया गया था। टेस्ट क्रिकेट में बैटिंग लाइनअप में प्रोपर बल्लेबाज ही चाहिए। टी20 में ऑल राउंडर से काम चल जाता है।
मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी मोहम्मद सिराज पहली पारी में बिना विकेट रहे थे। इसके बाद दूसरी पारी में उनको गेंदबाजी के लिए अंत में लाया गया था। दक्षिण अफ्रीका के अंतिम दो विकेट उनको मिले थे। सिराज को बाहर करते हुए आकाश दीप को टीम में लाना चाहिए। गेंदबाजी के अलावा अंत में आकाश दीप बड़े शॉट जड़ने के लिए जाने जाते हैं। सिराज में बैटिंग करने की कोई क्षमता नहीं है। उनको बेंच पर रखना चाहिए। खासकर स्पिन विकेटों पर तो उनकी जगह नहीं होनी चाहिए।
ध्रुव जुरेल
घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को देखते हुए जुरेल को मौका दिया गया था लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसे भावुक होकर फैसले नहीं लिए जाते हैं। जुरेल दोनों पारियों में फ्लॉप रहे और अब उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। गुवाहाटी टेस्ट में उनको बाहर रखना चाहिए। एक प्रोपर बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया के पास देवदत्त पडीक्कल मौजूद हैं। प्रोपर बल्लेबाज को बाहर कर दो विकेटकीपरों को शामिल करने का फैसला सवाल ही खड़े करता है।












Click it and Unblock the Notifications