IND vs SA 2nd T20I: बारिश के कारण पहला मुकाबला रद्द, दूसरे मैच में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
IND vs SA 2nd T20I, Weather: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। डरबन में होने वाले पहले मैच के दौरान बारिश विलेन बनकर सामने आई। बारिश के कारण इस मुकाबले का टॉस भी नहीं किया जा सका। पहला मुकाबला रद्द होने के बाद अब फैंस की नजरें दूसरे मैच पर टिकी हुई है।
सीरीज में बचे दो मुकाबले: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 12 दिसंबर यानी कि मंगलवार को खेला जाएगा। गायबेरखा में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजर बनी हुई है। पहला मैच नहीं होने के कारण दोनों ही टीमों के पास इस सीरीज में सिर्फ दो मुकाबले बचे हुए हैं। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों की कोशिश बचे हुए दोनों ही मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

दूसरे मैच पर बारिश का खतरा: दूसरे मुकाबले के दौरान मौसम की बात करें तो गायबेरखा में मंगलवार को 45% बारिश होने की आशंका है। ऐसे में यह खबर फैंस के लिए अच्छी नहीं है। पहला मुकाबला बारिश में धुलने के बाद दूसरे मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर दूसरे मुकाबले में भी बारिश होती है तो ऐसे में दोनों ही टीम की परेशानियां बढ़ सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications