Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Virat Kohli के शतक पर दिल हार बैठीं पत्नी अनुष्का शर्मा, सरेआम लुटाया प्यार, गदगद हुए फैंस

IND vs SA 2nd ODI Virat Kohli Century: रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने 358 रन बनाए। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाया। सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के बाद कोहली ने इस मैच में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और एक और शानदार शतक जड़ते हुए अपने वनडे करियर का 53वां शतक पूरा किया।

कोहली के शतक पर आया अनुष्का का रिएक्शन (IND vs SA 2nd ODI Virat Kohli Century)

विराट कोहली ने 102 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसने भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। कोहली की इस शानदार उपलब्धि पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना प्यार दिखाने का काम किया। कोहली के शतक पूरा करने के तुरंत बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी जश्न मनाते हुए एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ केवल एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।

IND vs SA 1

कोहली ने दमदार बल्लेबाजी से जीता दिल

कोहली की यह पारी दमदार रही। उन्होंने सहजता से स्ट्राइक रोटेट किया और कमजोर गेंदों को आत्मविश्वास के साथ बाउंड्री के पार पहुंचाया। कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक क्यों हैं। उनकी यह शतकीय पारी रायपुर के स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से जोरदार तालियां बटोरने में सफल रही।

कोहली से मिलने पहुंचा फैन

इसी मैच के दौरान एक और बड़ी खबर सामने आई, जब रायपुर के स्टेडियम में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक हुई। यह लगातार दूसरा वनडे है जब कोई फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर घुस आया और सीधे विराट कोहली के पास पहुंचना चाहा। यह घटना भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के समय हुई, जिससे सभी हैरान रह गए। फैन तेजी से कोहली की ओर दौड़ा, जिसका इरादा उनके पैर छूना था। इस घटना को देख खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच कुछ पल के लिए अफरातफरी मच गई।

IND vs SA 1
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+