IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11, ऐसे देखें लाइव मुकाबला

IND vs SA ODI Playing 11 and Live Telecast: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अब टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरना है। इससे पहले टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। टीम इंडिया ने अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर उस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त कर दिया था।

तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन पर नज़र रहेगी। दोनों तरफ से प्रयास किया जाएगा कि इस मुकाबले में एक बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए बढ़त हासिल की जाए।

india vs south africa

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन भी इस मैच में दिलचस्प रहने वाली है। संजू सैमसन मुकाबले में खेलते हुए दिख सकते हैं। पहली बार वनडे टीम में शामिल रिंकू सिंह की जगह भी फिक्स नज़र आ रही है। रिंकू ने टी20 सीरीज में अच्छा खेल दिखाया था। वह बेहतरीन फॉर्म में भी चल रहे हैं।

केएल राहुल की कप्तानी और मध्य क्रम में बल्लेबाजी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। श्रेयस अय्यर भी टीम में होंगे। वह भी नम्बर तीन पर टीम को मजबूती प्रदान करने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट अच्छी दिख रही है। ऑल राउंडर में अक्षर पटेल और स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव हो सकते हैं। तीन तेज गेंदबाज मैदान पर उतारे जा सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

भारत vs दक्षिण पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें, तो यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+