IND vs PAK: 22 फरवरी को फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? चौके-छक्कों की झड़ी देखने के लिए फैंस तैयार!

IND vs PAK Asia Cup Final: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरणों की तैयारी में जुटी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला 'ए' टीम ने हांगकांग में खेले जा रहे विमेंस राइजिंग स्टार्स टी-20 एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका 'ए' को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब सबकी नजरें 22 फरवरी को होने वाले खिताबी मुकाबले पर हैं, जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होने की प्रबल संभावना बन रही है।

कप्तान राधा यादव बनी जीत की हीरो (IND vs PAK Asia Cup Final)

सेमीफाइनल मुकाबले की स्टार कप्तान राधा यादव रहीं, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही थी और एक समय उनका स्कोर 10वें ओवर में 2 विकेट पर 71 रन था। लेकिन यहां से भारतीय स्पिनर्स ने अपना जाल बिछाया।

IND vs PAK 1

19 रन देकर झटक लिए 4 विकेट

बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके इस स्पेल की बदौलत श्रीलंका ने अपने आखिरी 8 विकेट महज 47 रनों के भीतर गंवा दिए और पूरी टीम 118 रनों पर सिमट गई। राधा का साथ तनुजा कंवर (2/20) और प्रेमा रावत (2/9) ने बखूबी निभाया।

वृंदा दिनेश और राधा की आतिशी पारी

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने हालांकि बीच में 21 रनों के अंतराल पर 3 विकेट खो दिए थे। लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण टीम पर दबाव नहीं बढ़ा। सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने 42 रनों की अहम पारी खेलकर जीत की बुनियाद रखी। अंत में कप्तान राधा यादव ने महज 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए और 13.3 ओवर में ही भारत को फाइनल का टिकट दिला दिया।

क्या होगा भारत बनाम पाकिस्तान?

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को खेला जाना है। भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश की भिड़ंत होनी है। यदि पाकिस्तान इस मैच में बांग्लादेश को हराने में सफल रहता है, तो रविवार को फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज फाइनल देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+