IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs PAK Head-to-Head: एशिया कप में एक बार फिर से दो दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है, भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह पटखनी दी थी, कुछ वही आज के मैच में करने का प्रयास किया जाएगा। भारत ने लीग चरण में अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की थी।
जब बात टी20 फॉर्मेट की आती है, तो यह रोमांच और भी बढ़ जाता है। तो चलिए, इस लेख में हम भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स पर गहराई से नज़र डालते हैं और पता लगाते हैं कि इस जंग में कौन किस पर भारी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 14 T20I मैच खेले गए हैं। इन मैचों के नतीजे साफ तौर पर बताते हैं कि T20 फॉर्मेट में भारत का दबदबा रहा है।
कुल मैच: 14
भारत ने जीते: 11
पाकिस्तान ने जीते: 3
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात देने में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। खासकर ICC टूर्नामेंट्स में, जहाँ दबाव सबसे ज़्यादा होता है, भारत का रिकॉर्ड और भी मजबूत है। आज इस रिकॉर्ड में एक और जीत जुड़ सकती है।
एशिया कप (T20) में हेड-टू-हेड: भारत की बढ़त
पाकिस्तान के विरुद्ध एशिया कप टी20 में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाने का काम किया है, यहां पाकिस्तानी टीम पीछे रह जाती है। इसका मनोवैज्ञानिक लाभ टीम इंडिया को जरुर मिलने वाला है।
कुल T20 एशिया कप मैच: 4
भारत ने जीते: 3
पाकिस्तान ने जीते: 1
IND vs PAK: कौन जीतेगा
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम ने हमेशा धमाका किया है। आईसीसी इवेंट्स से लेकर एशिया कप तक भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है। आंकड़ों को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि टीम इंडिया आज के मैच में भी जीत दर्ज करने वाली है। हालांकि पाकिस्तान की टीम अच्छी है लेकिन भारत के पास उनसे मजबूत प्लेयर्स नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications