नेट प्रैक्टिस में ड्रामा: ऋषभ पंत ने जड़ा जोरदार छक्का तो भड़के दीपक चाहर, फिर हुई जमकर बहसबाजी
एशिया कप 2022 में भारत रविवार को अपना पहला मुकाबला खेलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम दुबई के मैदान पर यह मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।
नई दिल्ली, 26 अगस्त। एशिया कप 2022 में भारत रविवार को अपना पहला मुकाबला खेलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम दुबई के मैदान पर यह मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर टीम का हर खिलाड़ी अभ्यास करने में जुटा हुआ है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में आया है सुधार
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी में काफी बदलाव किए हैं। लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में खासतौर पर इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में वह अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम ही रहे हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में एशिया कप के जरिए पंत टी-20 के अपने प्रदर्शन में भी सुधार लाने का प्रयास करेंगे।
दीपक चाहर को आया पंत पर गुस्सा
पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत को कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने बड़े शॉट्स खेलने का चैलेंज दिया। जिसके बाद पंत ने दीपक चाहर की गेंद पर एक जोरदार छक्का लगा दिया। पंत के शॉट को देखकर दीपक चाहर नाखुश नजर आए।
चाहर और पंत में खूब हुई बहसबाजी
पंत के शॉट लगाने के बाद दीपक चाहर हेड कोच से कुछ बातचीत करते नजर आए। इसके बाद दीपक चाहर और ऋषभ पंत के बीच भी बहस देखने को मिली। पत्रकार विमल कुमार ने अपने वीडियो में बताया कि ऐसा कई बार हुआ जब यह दोनों खिलाड़ी आपस में मैदान पर एक-दूसरे पर कमेंट करते नजर आए। हालांकि, यह सभी बहसबाजी और कमेंट्स खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में किया था।












Click it and Unblock the Notifications