IND vs PAK U-19 Final: बल्लेबाज या गेंदबाज किसकी होगी मौज? फाइनल मैच में ऐसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

IND vs PAK U-19 Asia Cup Final: 11 साल के लंबे समय के बाद अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हैं। रविवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर होने वाले इस खिताबी मुकाबले में केवल खिलाड़ियों का फॉर्म ही नहीं, बल्कि पिच का बर्ताव और मौसम भी बड़ी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में मैच के दौरान पिच का बड़ा रोल रहने वाला है।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? (IND vs PAK U-19 Asia Cup Final)

पिछले कुछ दिनों से दुबई में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण क्रिकेट मैच प्रभावित हुए थे। सेमीफाइनल मुकाबलों में भी बारिश ने खलल डाला था, जिससे ओवरों की संख्या घटानी पड़ी थी। लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रविवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की संभावना मात्र 2 प्रतिशत है। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो खिलाड़ियों के लिए काफी अनुकूल है।

IND vs PAK 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

खिली हुई धूप और साफ मौसम के कारण दर्शकों को पूरे 50-50 ओवरों का रोमांच देखने को मिल सकता है। दुबई के 'सेवन्स स्टेडियम' की तुलना में आईसीसी एकेडमी ग्राउंड की पिच थोड़ी अलग है। यहां इस टूर्नामेंट में अब तक बड़े स्कोर वाले मैच कम ही देखने को मिले हैं। पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
शुरुआत में नई गेंद पिच पर थोड़ा रुककर आ सकती है, जिससे सलामी बल्लेबाजों, विशेषकर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को संभलकर खेलना होगा।

2014 में आखिरी बार खेला गया था फाइनल

पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण और भारत की सधी हुई स्पिन गेंदबाजी इस पिच पर निर्णायक साबित हो सकती है। कम स्कोर वाले मैचों के रुझान को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। पिछली बार जब 2014 में भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में हराया था, तब उस टीम में संजू सैमसन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी थे। आज के युवा सितारों के पास मौका है कि वे फिर से वही इतिहास दोहराएं। भारत जहां अपनी बल्लेबाजी की गहराई पर भरोसा करेगा, वहीं पाकिस्तान अपनी गेंदबाजी की धार से पलटवार करना चाहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+