IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच आज, बस थोड़ी देर में होगा शुरू, फ्री में लाइव देखने का ये है धांसू तरीका
IND vs PAK Today Match Live Streaming: 7 नवंबर यानी शुक्रवार को क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन यह मुकाबला किसी बड़े स्टेडियम में नहीं, बल्कि हांगकांग सिक्सर के छोटे लेकिन रोमांचक फॉर्मेट में होगा। एशिया कप के विवादों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एक और मैच होना फैंस के जोश हाई कर दिया है।
सिर्फ 6 ओवर में निकलेगा नतीजा (IND vs PAK Today Match Live Streaming)
हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में यह हाई-प्रोफाइल मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1:05 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों को पूल सी में कुवैत के साथ रखा गया है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस को एक अलग रोमांच फील कराता है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ छह ओवर का खेल होता है और प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं। इस छोटे फॉर्मेट में रोमांच की गारंटी होती है।

दिनेश कार्तिक संभालेंगे भारतीय टीम की कमान
भारत की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक संभालेंगे। उनके साथ टीम में रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, और अभिमन्यु मिथुन जैसे जाने-माने खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस तेज-तर्रार फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। पाकिस्तान की टीम की अगुवाई अब्बास अफरीदी करेंगे। उनकी टीम में भी मोहम्मद शहज़ाद और अब्दुल समद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। दोनों टीमें इस छोटे फॉर्मेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एशिया कप में मचा था बवाल
इससे पहले एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया था। लेकिन टूर्नामेंट का अंत एक बड़े विवाद के साथ हुआ जब एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारत ने मना कर दिया। साथ ही पहलगाम हमले के विरोध में भारत ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था।
फ्री देख सकेंगे लाइव
इस रोमांचक मुकाबले को आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। वहीं, टीवी पर यह मैच सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 पर प्रसारित होगा। वहीं फैंस हांगकांग सिक्सर के यू-ट्यूब चैनल पर इस मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications