IND vs PAK: ऐसा मुकाबला हुआ, बार्मी आर्मी का मुंह पहले अमित मिश्रा ने तोड़ा, फिर मैच के रोमांच ने

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले क्रिकेट की दुनिया में काफी दिलचस्प होते हैं। बल्कि यह कहा जाए कि इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है तो यह गलत नहीं होगा। हालांकि अंग्रेज फैंस इस चीज से इत्तेफाक नहीं रखेंगे और कई बार आस्ट्रेलियन फैंस भी यही मानेंगे कि सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतिद्वंदिता एशेज है जहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें एक शताब्दी से भी अधिक समय से एक दूसरे के खिलाफ प्रतिद्वंदिता कर रही हैं। लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप के फैंस यह बात जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी भिड़ंत क्रिकेट में नहीं है क्योंकि इस समय जो जुनून देखने को मिलता है वह अलग ही लेवल पर होता है।

एक अलग ही लेवल का मैच था

एक अलग ही लेवल का मैच था

कुछ ऐसा ही मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 1 लाख से भी ज्यादा लोगों की उपस्थिति के सामने हुआ। ये एक अलग ही लेवल का मैच था जो भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंदता को चरम पर ले गया। विराट कोहली इस मैच के किंग बनकर उभरे। मैच जिस रोमांच पर पहुंचा उसने वर्ल्ड कप में रुतबा बढ़ा दिया है। भारत-पाक मैच एशिया कप में भी हुआ लेकिन वर्ल्ड कप में अलग ही सीन देखने को मिला। इतने उतार-चढ़ाव और रोमांच के बीच माहौल ही अलग था।

भारत और पाकिस्तान का मैच क्या है?

भारत और पाकिस्तान का मैच क्या है?

इस मैच से पहले इंग्लैंड की बार्मी आर्मी के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। इंग्लैंड बार्मी आर्मी लोगों का वह ग्रुप है जो इंग्लैंड के मैचों में स्टेडियम में मौजूद रहता है और अपनी टीम की जीत के लिए नारे लगाता है और अपनी टीम को हर हालत में सपोर्ट करता है। इंग्लैंड बार्मी आर्मी क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा फैन सबसे चर्चित फैन ग्रुप भी माना जाता है।

बार्मी आर्मी ने इस मैच के लिए ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान का मैच क्या है? हमने इसके बारे में पहले सुना ही नहीं है और इसके साथ ही 'सोचने' वाली इमोजी भी पोस्ट की गई।

अमित मिश्रा का 'मुंहतोड़' जवाब

अमित मिश्रा का 'मुंहतोड़' जवाब

इस पर भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने एक ऐसा ट्वीट किया जो कई फैंस को मजेदार लग रहा है और इस ट्वीट में छुपे हुए कुछ अर्थ हैं जो हम आपको यहां बताना चाहेंगे। अमित मिश्रा ने इस ट्वीट का जवाब यह देते हुए कहा कि पहले एक प्रॉब्लम पैदा करो और फिर उसके बारे में भूल जाओ। यही काम अंग्रेज लोग करते रहते हैं। फिर मिश्रा ने हंसने की इमोजी पोस्ट की है। दरअसल यहां अमित मिश्रा भारत से पाकिस्तान के बनने का संदर्भ ले रहे हैं। सभी जानते हैं कि अंग्रेजों की उपस्थिति में भारत का विभाजन हुआ और इंडिया से अलग होकर पाकिस्तान पैदा हुआ। अंग्रेजों को वैसे भी फूट डालो राज करो की नीति के तहत भारत पर शासन करते हुए देखा गया है।

अमित मिश्रा के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच मैच में जो भी कुछ हुआ है उसके बाद इंग्लैंड बार्मी आर्मी का यह ट्वीट किसी भी मायने का नहीं रह गया है। मैच के रोमांच ने ही जैसे बार्मी आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

फैंस सालों तक भुला नहीं पाएंगे

फैंस सालों तक भुला नहीं पाएंगे

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया जिसके जवाब में पाक टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि पाकिस्तान की ओर से शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका क्योंकि केएल राहुल, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बिना किसी अच्छे योगदान के आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने अंत तक टिकने का जज्बा दिखाया और विराट कोहली तो मैच को जिताकर ही नाबाद लौटे। उन्होंने 53 गेंदों पर छह चौके और 4 छक्के लगाते हुए 82 रनों की यादगार पारी खेली जिसको फैंस सालों तक भुला नहीं पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+