IND vs PAK: 15 फरवरी को जीतेगा पाकिस्तान? जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया मैच की भविष्यवाणी करने वाले शख्स का दावा

IND vs PAK T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे द्वारा ऑस्ट्रेलिया को हराये जाने के बाद सोशल मीडिया पर भविष्यवाणियों का एक दौर शुरू हो गया है। एक वायरल वीडियो ने भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिसमें एक शख्स ने टूर्नामेंट के तीन बड़े उलटफेरों की भविष्यवाणी की थी। चूंकि उसकी पहली भविष्यवाणी (जिम्बाब्वे की जीत) सच साबित हो चुकी है, इसलिए अब रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उसके दावे पर बहस छिड़ गई है।

जिम्बाब्वे को लेकर की गई भविष्यवाणी हुई सच (IND vs PAK T20 World Cup)

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स ने तीन मैचों को लेकर दावे किए थे। शख्स ने दावा किया था कि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर देंगे। यह अनुमान 13 फरवरी को सच साबित हुआ। उसका दूसरा दावा है कि 15 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल की टीम वेस्टइंडीज को हरा देगी।

IND vs PAK 1

भारत की हार को लेकर हुई भविष्यवाणी

सबसे चौंकाने वाला दावा भारत-पाक मैच को लेकर है, जिसमें उसने रविवार को भारत की हार की बात कही है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इसी शख्स ने ऑस्ट्रेलिया के अंततः विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी भी की है। भले ही वायरल भविष्यवाणियां फैंस में चिंता पैदा कर रही हों, लेकिन क्रिकेट के ऐतिहासिक आंकड़े एक अलग और सुखद कहानी बयां करते हैं। इतिहास गवाह है कि जब-जब जिम्बाब्वे ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है, तब-तब भारत चैंपियन बना है।

जिम्बाब्वे की हार से भारत को मिलता है फायदा

साल 1983 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था और उसी साल कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपना पहला वनडे विश्व कप जीता। इसके बाद साल 2007 टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर उलटफेर का शिकार बनाया और भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई। साल 2026 टी20 विश्व कप में अब एक बार फिर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+