Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Usman Tariq Bowling Action: उस्मान तारिक पर लगेगा बैन? IND vs PAK मैच से पहले इंटरनेशनल अंपायर ने तोड़ी चुप्पी

India-Pakistan Match, Usman Tariq Bowling Action Legal or Illegal? टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मैच में अब कुछ ही घंटे का समय बाकी है। एक्शन से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाज उनके एक्शन पर नाराजगी जता चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन और अब इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उस्मान तारिक का रुक-रुक कर गेंद फेंकना बल्लेबाजों के लिए पहेली बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है कि क्या यह नियमों के दायरे में है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने इस पूरे मामले पर क्या सफाई दी है।

usman-tariq-bowling-action

IND vs PAK: क्या है पूरा मामला और क्यों उठ रहे हैं सवाल?

उस्मान तारिक का गेंदबाजी का तरीका आम स्पिनरों से काफी अलग है। वे क्रीज पर आकर एक ठहराव (Pause) लेते हैं, जिससे बल्लेबाज की लय पूरी तरह टूट जाती है। वे कभी ओवर-आर्म तो कभी राउंड-आर्म डिलीवरी करते हैं, जिससे बल्लेबाज को यह समझ नहीं आता कि गेंद कब रिलीज होगी। कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ियों का मानना है कि इस तरह रुककर गेंद डालना बल्लेबाज के साथ धोखा है।

IND vs PAK: इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी का फैसला

125 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके अनिल चौधरी ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू से बातचीत के दौरान उस्मान तारिक के एक्शन को पूरी तरह 'लीगल' (कानूनी) करार दिया है। उन्होंने इसके पीछे तीन मुख्य तकनीकी तर्क दिए हैं:

  • 1. कोहनी का मुड़ना (15-डिग्री नियम): ICC के नियमों के अनुसार, गेंदबाजी के समय कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मुड़नी चाहिए। चौधरी के अनुसार, ICC उन्हें दो बार क्लियर कर चुका है और उनके एक्शन में कोहनी का कोई अवैध झुकाव नहीं है।
  • 2. क्रीज का इस्तेमाल: उस्मान तिरछे रन-अप के साथ आते हैं, लेकिन उनकी डिलीवरी स्ट्राइड (गेंद फेंकते समय पैर की स्थिति) क्रीज के अंदर ही होती है, जो नियमों के अनुसार सही है।
  • 3. रिलीज पॉइंट: कुछ लोगों को लगता है कि साइड-आर्म एक्शन की वजह से गेंद कंधे के नीचे से निकलती है (जो नो-बॉल हो सकती है), लेकिन चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनकी रिलीज कंधे की ऊंचाई से ऊपर ही है।

पॉज पर क्या है नियम?

सबसे ज्यादा विवाद उस्मान के रुकने पर है। इस पर अनिल चौधरी ने कहा कि,

'नियमों में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि एक गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले कितना रुक सकता है। चूंकि उस्मान हर गेंद पर एक जैसा ही पॉज लेते हैं, इसलिए यह उनका 'रूटीन एक्शन' बन गया है। समस्या तब होगी जब वे किसी गेंद पर रुकें और किसी पर बिना रुके गेंद डाल दें, क्योंकि तब यह बल्लेबाज को धोखा देने (Deception) की कैटेगरी में आएगा।'

IND vs PAK: क्या है उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन का पूरा सच? दो कोहनी या चकिंग छिपाने का नया पैंतरा

क्या बल्लेबाज आपत्ति जता सकता है?

अगर बल्लेबाज को लगता है कि गेंदबाज जानबूझकर उसे भ्रमित करने के लिए अपना रूटीन बदल रहा है, तो वह गेंद खेलने से मना कर सकता है और अंपायर से शिकायत कर सकता है। हालांकि, अगर अंपायर को लगता है कि गेंदबाज का एक्शन सामान्य है और बल्लेबाज सिर्फ समय बर्बाद कर रहा है, तो अंपायर बल्लेबाज को चेतावनी भी दे सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+