IND vs PAK: हार की कगार पर पाकिस्तान? PM शहबाज शरीफ ने भेजा 'विजय संदेश', कोलंबो में हाई-वोल्टेज ड्रामा
IND vs PAK T20 World Cup 2026: श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान की टीम गहरे संकट में नजर आ रही है। भारत द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने चार अहम विकेट गंवा दिए हैं। इस नाजुक मोड़ पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजा संदेश (IND vs PAK T20 World Cup 2026)
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आज कोलंबो के मैदान पर उतरने वाली 'मेन इन ग्रीन' को मेरी शुभकामनाएं। पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हालांकि, मैदान पर स्थिति पीएम की उम्मीदों के विपरीत नजर आ रही है।

मैच से पहले हुआ था काफी ड्रामा
इस मैच से पहले काफी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला था। शुरुआत में शहबाज शरीफ सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच हुए गहन विचार-विमर्श के बाद सरकार ने अपने फैसले पर 'यू-टर्न' लिया।
भारत ने बनाए थे 175 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का स्कोर बनाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। पांड्या ने पहले ही ओवर में 'मेडन' फेंककर दबाव बनाया और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications