IND vs PAK: घुटनों पर आया पाकिस्तान! पूरी फौज लेकर कोलंबो क्यों पहुंचे नकवी? सीक्रेट मीटिंग पर बड़ा खुलासा
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच है। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) रविवार को अचानक कोलंबो पहुंच चुके हैं। हालांकि, उनका यह दौरा सिर्फ ग्रुप-ए (Group A) का हाई-वोल्टेज मैच देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा कूटनीतिक एजेंडा छिपा है।
मोहसिन नकवी की असली योजना आईसीसी (ICC) अध्यक्ष जय शाह और गवर्निंग काउंसिल के अन्य सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने की है। आइए जानतें हैं मोहसिन नकवी के इस सरेंडर के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

पूरी फौज लेकर कोलंबो क्यों पहुंचे नकवी?
PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन नकवी के साथ पीसीबी के कई दिग्गज अधिकारी भी कोलंबो पहुंचे हैं, जिनमें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के सीईओ सलमान नसीर और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुमैर अहमद शामिल हैं।
एक सूत्र ने खुलासा किया कि, 'श्रीलंकाई बोर्ड ने अन्य बोर्डों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है, लेकिन नकवी के जाने का मुख्य कारण 'बहिष्कार के फसाद' (Boycott Fiasco) के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत कर रिश्तों जमी बर्फ को पिघलाना है।'
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में आईसीसी (ICC) और पीसीबी (PCB) के बीच संबंध तब तनावपूर्ण हो गए थे, जब पाकिस्तान बोर्ड ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी। यह कदम तब उठाया गया था जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने विश्व कप मुकाबलों के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया था।
पाकिस्तान सरकार का यू-टर्न और स्कॉटलैंड की एंट्री
घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ तब आया जब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया गया। आईसीसी (ICC), बीसीबी (BCB), श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और पीसीबी के बीच हफ्तों तक चली कूटनीतिक बातचीत के बाद, पाकिस्तान सरकार ने अपना फैसला पलट दिया और भारत के खिलाफ मैदान में उतरने की पुष्टि की। सूत्र ने आगे बताया कि 'प्रधानमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद अब नकवी कोलंबो में सार्थक बातचीत करने की स्थिति में होंगे।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई के टॉप अधिकारी भी कोलंबो में मौजूद रहेंगे, जिससे मैच के इतर अहम चर्चाओं की संभावना बढ़ गई है।
दूसरी ओर, Cricbuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, जो पहले कोलंबो जाने वाले थे, ने आखिरी वक्त पर अपना इरादा बदल दिया। बीसीबी अंपायर समिति के अध्यक्ष इफ्तिखार रहमान ने क्रिकबज को बताया, 'मैंने अमीनुल इस्लाम से बात की। चूंकि बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में नहीं है, इसलिए उन्होंने कहा, 'मैं वहां सिर्फ मैच देखने क्यों जाऊं?' इसलिए उन्होंने मना कर दिया।" उन्होंने आगे जोड़ा कि शायद पहले उन्होंने जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि जब बांग्लादेश ही नहीं खेल रहा, तो अनावश्यक जाने का क्या मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications