IND vs PAK: सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक की गिरी हुई हरकत! शेयर किया फर्जी वीडियो, मचा बवाल
IND vs PAK, Shoaib Malik Shares Deepfake Video: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टकराने को तैयार है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। शोएब मलिक द्वारा बीसीसीआई (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का एक डीपफेक वीडियो शेयर करने के बाद खेल जगत में उनकी साख और नैतिक जिम्मेदारी पर बहस छिड़ गई है।
पाकिस्तानी टीवी शो पर वीडियो हुआ वायरल (IND vs PAK, Shoaib Malik Shares Deepfake Video)
हाल ही में एक पाकिस्तानी टीवी शो पर शोएब मलिक ने राजीव शुक्ला का एक वीडियो दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि बीसीसीआई ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए मनाने हेतु आईसीसी से मिन्नतें की थीं। तथ्य यह है कि यह वीडियो एआई (AI) तकनीक के जरिए बदला गया था। असली वीडियो में राजीव शुक्ला ने आईसीसी की लाहौर में हुई बैठकों के बाद निकले समाधान की तारीफ की थी।

वीडियो के साथ की गई है छेड़छाड़
मलिक द्वारा दिखाए गए वीडियो में तकनीक के जरिए बीसीसीआई के बार-बार अनुरोध जैसे शब्द जोड़कर संदर्भ को पूरी तरह बदल दिया गया। जिससे यह संदेश गया कि पाकिस्तान को खेलने के लिए मजबूर किया गया। यह विवाद ऐसे समय में आया है जब शोएब मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह किया था।
15 फरवरी को होगा भारत-पाक मैच
15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाक मैच को बचाने के लिए आईसीसी ने पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ लंबी चर्चा की थी। राजीव शुक्ला का वास्तविक बयान इसी सफल कूटनीति पर आधारित था। लेकिन मलिक की इस शर्मनाक हरकत' ने उस सकारात्मक माहौल को खराब करने का काम किया है। एक सीनियर खिलाड़ी से फैंस को इस तरह की हरकतों की उम्मीद नहीं रहती है।












Click it and Unblock the Notifications