IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने कर दी स्थिति साफ़, संजू सैमसन पाक के खिलाफ मैच से बाहर, ऐसी है प्लेइंग XI

IND vs PAK: भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेलने के लिए तैयार है, पाकिस्तान के विरुद्ध कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला होना है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों की तरफ से इस मैच में जोर आजमाइश की जाएगी।

इस बीच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी संजू सैमसन का पत्ता कटने वाला है। नामीबिया के खिलाफ मिले मौके को भुनाने में संजू नाकामयाब रहे थे। अब अभिषेक शर्मा की वापसी होगी और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्थिति साफ़ कर दी है।

ind vs pak

अभिषेक शर्मा को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में पेट की समस्या के कारण बाहर होना पड़ा था, उनकी जगह सैमसन आए थे लेकिन प्रभाव नहीं छोड़ पाए। अब सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के खेलने की पुष्टि कर दी है, ऐसे में सैमसन का बाहर होना तय माना जा सकता है।

कुलदीप को लाया जाएगा? (IND vs PAK)

उधर कुलदीप यादव के खेलने का संकेत भी मिला है। कोलंबो की पिच पर स्पिनरों का जलवा रहता है, इसे देखते हुए टीम इंडिया अपने तीन धाकड़ स्पिनरों को मैदान पर उतार सकती है। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के अलावा कुलदीप खेलेंगे, तो रिंकू को बाहर किया जा सकता है।

बुमराह और अर्शदीप की जगह पक्की लग रही है लेकिन हार्दिक नई गेंद संभालते हैं, तो अर्शदीप को भी बाहर रखा जा सकता है। हालांकि अर्शदीप सिंह शुरुआती ओवरों में विकेट निकाल लेते हैं, उनकी इस कला के कारण बाहर जाना मुश्किल लग रहा है।

टीम में 3 ऑल राउंडर (IND vs PAK)

हार्दिक पांड्या, शिवम दुवे और अक्षर पटेल के रूप में तीन ऑल राउंडर टीम इंडिया में खेल सकते हैं। ईशान किशन और अभिषेक पारी की शुरुआत करेंगे। बाद में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव होंगे। भारतीय टीम मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारत की संभावित XI

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू/कुलदीप, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+