IND vs PAK: गेंद पकड़ते ही उस्मान तारिक की होगी पिटाई! कप्तान सूर्यकुमार और रिंकू सिंह का 'मास्टरप्लान' तैयार
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच शुरू होने में अब बस कुछ ही समय बाकी है। आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान के 'मिस्ट्री स्पिनर' उस्मान तारिक (Usman Tariq) सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड बनकर उभरे हैं। लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने नेट्स में कुछ ऐसा किया है, जिसने पाकिस्तानी खेमे की रातों की नींद उड़ा दी है।
सूर्या ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इस Out of Syllabus खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानतें हैं सूर्या-रिंकू की इस खास ड्रिल ने कैसे पाकिस्तान का गेम प्लान बिगाड़ दिया है।

IND vs PAK: 'आउट ऑफ सिलेबस सवाल आया तो छोड़ेंगे नहीं'
मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उस्मान तारिक के 'आउट ऑफ सिलेबस' खतरे पर सवाल पूछा, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। सूर्या ने कहा, 'कभी-कभी एग्जाम में ऐसे सवाल आ जाते हैं जो सिलेबस से बाहर होते हैं, लेकिन हम उस सवाल को छोड़ नहीं सकते। उससे निपटने के लिए आपको अपना तरीका अपनाना पड़ता है। तारिक का कैरेक्टर थोड़ा अलग है जब वो गेंदबाजी के लिए आते हैं, लेकिन हम घुटने नहीं टेक सकते। हम उसी तरह के गेंदबाजों और उसी तरह के एक्शन के साथ अभ्यास कर रहे हैं।'
IND vs PAK: सूर्या और रिंकू के एक्शन से सन्नाटे में पाकिस्तान
क्रिकबज (Cricbuzz) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश से प्रभावित प्रैक्टिस सेशन के दौरान सूर्या और रिंकू सिंह ने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल (Imitating) की। सूर्या को ईशान किशन के सामने वही 'पॉज़' लेकर गेंदबाजी करते देखा गया, जबकि बगल वाले नेट में रिंकू सिंह भी इसी रहस्यमयी एक्शन को दोहरा रहे थे। टीम इंडिया ने नेट बॉलर्स को भी खास निर्देश दिए थे कि वे तारिक जैसे स्लिंगिंग एक्शन और पॉज़ के साथ गेंदबाजी करें ताकि बल्लेबाज पहली बार उनका सामना करते हुए न हिचकें।
IND vs PAK: उस्मान तारिक के एक्शन की दो बार हो चुकी है रिपोर्ट
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन फैंस और एक्सपर्ट के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उन पर चकिंग (Chucking) के आरोप भी लगते रहे हैं और संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के कारण उनकी दो बार रिपोर्ट भी की जा चुकी है, हालांकि दोनों बार उन्हें क्लीन चिट मिल गई। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के उनके खिलाफ आउट होने के बाद दिखाए गए हाव-भाव ने इस विवाद को फिर से हवा दे दी है। लेकिन टीम इंडिया ने इस 'मिस्ट्री' को सुलझाने के लिए नेट्स में पसीना बहाकर यह साफ कर दिया है कि वे किसी भी सरप्राइज के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications