IND vs PAK: मैच से पहले ही पाकिस्तान को सांप सूंघ गया, डगआउट में भगदड़, VIDEO VIRAL
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कल होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जंग शुरू होने से पहले ही वहां एक बिन बुलाया मेहमान पहुंच गया।
मैच की तैयारियों के बीच पाकिस्तानी टीम के डगआउट (खिलाड़ियों के बैठने की जगह) में एक सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार शाम की है जब कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम नेट प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम पहुंची थी।

प्लेयर्स के रह गए हैरान (IND vs PAK)
जैसे ही खिलाड़ी डगआउट की तरफ बढ़े, वहां रेंगते हुए एक सांप को देखकर खिलाड़ी और ग्राउंड स्टाफ दंग रह गए। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई इसे मैच से पहले की 'दहशत' बता रहा है, तो कोई कोलंबो के मौसम और जंगली जीवों को लेकर चिंता जता रहा है।
कोलंबो में बारिश के साथ-साथ इस तरह के जीव-जंतुओं का निकलना नया नहीं है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के ठीक पहले ऐसी घटना का होना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उम्मीद है कि कल मैदान पर सिर्फ बल्ले और गेंद की जंग होगी, किसी और की नहीं।
🚨shocking🚨
snake was found in Pakistan’s dressing room during a practice session at Colombo.Are they taking snake venom or injections before the match against India? 🤔 pic.twitter.com/silbRXgQNr
— Harshad salunke (@hitman_rohit99) February 14, 2026
पाक प्लेइंग इलेवन में मिश्रण (IND vs PAK)
सांप निकलने की खबर के बीच पाकिस्तानी कैंप से एक और बड़ी अपडेट आ रही है। सूत्रों की मानें तो भारत के खिलाफ महामुकाबले के लिए पाकिस्तान 4 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों (2 स्पिनर और 2 पेसर) के साथ उतरने की योजना बना रहा है। हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान आगा इस मैच के लिए अबरार अहमद और मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को मौका दे सकते हैं। वहीं पेस अटैक की जिम्मेदारी शाहीन अफरीदी और सलमान मिर्जा के कंधों पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications