IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ जीत का फैंस पर अब तक छाया है खुमार, वीडियो देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पाकिस्तान के सबसे भरोसे तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने कमाल की बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत मिले हुए तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है,

Virat Kohli Twin Sixes Against Haris Rauf: पाकिस्तान के सबसे भरोसे तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने कमाल की बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत मिले हुए तीन दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फैंस अभी भी विराट की पारी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोहली का स्लो मोशन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

Virat Kohli

कोहली के दो छक्कों ने बदला मैच

मेलबर्न पर खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान हावी दिखाई पड़ रहा था। भारत को अंतिम 8 गेंदों में जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी। अगर ऐसे में विराट कोहली हारिस रऊफ की अंतिम दो गेंदों पर छक्का नहीं लगाते तो मैच में भारत की वापसी काफी मुश्किल हो जाती। इन दो छक्कों के कारण ही भारत को आखिरी ओवर में सिर्फ 16 रनों की जरूरत पड़ी, जिसे टीम ने आखिरी गेंद में अश्विन की चालाक बल्लेबाजी की बदौलत हासिल कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कोहली द्वारा खेले गए इन अविश्वसनीय शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर एक नए अंदाज में वायरल हो रहा है। छक्के का स्लो मोशन वीडियो के पीछे केजीएफ का म्यूजिक लगाकार फैंस उसका खूब आनंद ले रहे हैं। कुछ फैंस कोहली के इन छक्कों को काफी यादगार बता रहे हैं और इसकी तुलना धोनी के 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाए गए छक्के से कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक उस छक्के की तरह इस छक्के को भी हजारों में देखने के बाद भी मन नहीं भरेगा।

पंड्या भी हुए कोहली के छक्के के फैन

बता दें कि भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन चाहिए थे। ऐसे में 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए हारिस रऊफ ने कसी हुआ गेंदबाजी की। उनके ओवर की पहली चार गेंदों से तीन रन आए, लेकिन इसके बाद अलगी दो गेंदों पर कोहली ने दो लगातार छक्के लगाकर मैच को अपनी तरफ मोड़ लिया। कोहली ने पांचवीं गेंद पर सामने की तरफ कमाल का छक्का लगाने का काम किया। मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने भी कोहली के इस छक्के को काफी स्पेशल बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+