IND vs PAK: श्रेयस अय्यर का बल्ला और दिल दोनों टूटे, बारिश ने पाकिस्तान का मूमेंटम तोड़ा
India vs Pakistan: पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की है। पहली बार बारिश के बाद पाक टीम ने टीम इंडिया को एक के काद एक तीन झटके दिए। यहां से दूसरी बार बारिश ने मैच में खलल डाला और खेल रोकना पड़ा।
दूसरी बार बारिश के समय भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 51 रन था। श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। अय्यर से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए थे। दोनों को शाहीन अफरीदी ने आउट कर दिया। श्रेयस अय्यर को हारिस रऊफ ने आउट किया।

श्रेयस अय्यर ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर कवर्स की तरफ एक बेहतरीन शॉट खेलकर चार रन हासिल किये थे। हालांकि इस चौके के साथ अय्यर का बल्ला भी टूट गया। इसके बाद उनके लिए दूसरा बल्ला लाया गया लेकिन वह अय्यर के लिए लकी नहीं रहा।
अय्यर को रऊफ ने छोटी गेंद डालकर शॉर्ट मिडविकेट पर कैच कराते हुए आउट कर दिया। उनका कैच फखर जमान ने पकड़ा। इस तरह बल्ला टूटने के बाद श्रेयस अय्यर का दिल भी टूट गया और फैन्स को भी निराशा हाथ लगी। हालांकि अय्यर अच्छी लय में थे।
पाकिस्तानी टीम ने बारिश के बाद अच्छा मूमेंटम हासिल किया। इस समय बारिश ने उनका मामला खराब कर दिया। बारिश के कारण मैच में दूसरी बार बाधा आई और खेल को रोकना पड़ा। इस तरह पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी लेकिन बारिश का पूर्वानुमान पहले से था, शाम के समय बारिश की ज्यादा संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications