IND vs PAK: विवादों के बीच रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी दिग्गज को लगाया गले, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

IND vs PAK Rohit Sharma News: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला फैंस के बीच जोश पैदा कर दिया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मैच से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सोशल मीडिया से लेकर दोनों देशों के मीडिया गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान वर्ल्ड कप ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा का पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को गले लगाने के कारण सुर्खियों में है।

रोहित ने अकरम को लगाया गले (IND vs PAK Rohit Sharma News)

रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कोलंबो पहुंचे हैं। मैच से पहले वह आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। इसी दौरान रोहित और अकरम के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। दोनों ने पहले हाथ मिलाया और फिर रोहित ने अकरम को गले लगा लिया।

IND vs PAK 1

पाकिस्तानी मीडिया ने उठाया सवाल

पाकिस्तानी मीडिया इस मुलाकात को एक 'बड़े विवाद' के रूप में पेश कर रहा है। क्योंकि मौजूदा राजनीतिक तनाव और मैदान पर खिलाड़ियों के बीच दिख रही तल्खी के बीच इस तरह का व्यवहार अप्रत्याशित माना जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक ओर जहां दोनों टीमों के वर्तमान खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाने तक से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं पूर्व दिग्गजों के बीच की केमिस्ट्री कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

हरभजन सिंह और मिस्बाह-उल-हक भी नजर आए साथ

रोहित शर्मा भारतीय डगआउट में जाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। रोहित ही नहीं, कमेंट्री बॉक्स और स्टैंड्स में भी भारत-पाक दिग्गजों का पुराना मेलजोल दिखाई दिया। हरभजन सिंह और मिस्बाह-उल-हक को एक साथ लंबी गुफ्तगू करते देखा गया। सुनील गावस्कर और वकार यूनुस भी साथ में हंसी-मजाक करते कैमरे में कैद हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+