IND vs PAK: रोहित शर्मा की नज़रें बड़े रिकॉर्ड की तरफ, 78 रन बनाते ही होंगे सचिन-कोहली के क्लब में शामिल

India vs Pakistan, Rohit Sharma: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में सुपर 4 के मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नज़रें एक बड़े रिकॉर्ड की तरफ है। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को हासिल करते हुए बड़े नामों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

रोहित शर्मा कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलते हुए यह आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उनको टिककर बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। उनके अंदर बड़े रन बनाने की क्षमता भरपूर है और तीन बार दोहरा शतक इसका प्रमाण भी है।

rohit sharma

रोहित शर्मा 78 रन बनाकर वनडे में 10 हजारी बन सकते हैं। 10 हजार वनडे रनों से वह 78 रन दूर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अगर वह ऐसा करते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि हो जाएगी। टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे पहले 10 हजार रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए थे।

तेंदुलकर के अलावा भारत के लिए 10 हजार रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाज सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं। रोहित शर्मा छठे दस हजारी भारतीय बन सकते हैं। उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह आंकड़ा हासिल करने का भरपूर मौका भी है।

रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 246 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 239 पारियों में बैटिंग करते हुए 9922 रन बनाए हैं। 30 शतक के अलावा रोहित के बल्ले से 49 अर्धशतक भी आए हैं। छक्कों के मामले में वह टॉप पर हैं, उनके बल्ले से 280 वनडे छक्के आए हैं। भारत के सभी खिलाड़ी इस मामले में उनसे पीछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+