ओ भाई मारो मुझे मारो: बारिश के लिए बाल्टी लेकर तैयार हैं मोमिन, रिजवान 40 ओवर तक खेलेंगे

भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज T20 वर्ल्ड कप का महा मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच के साथ ही दोनों टीमें सुपर 12 स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत भी करेंगी। दोनों टीमों के बीच हाल ही में हुए मुकाबलों को देखने के बाद इस मैच के लिए दिलचस्पी और बढ़ जाती है क्योंकि वह दिन अब लद चुके हैं जब भारत की टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी हुआ करता था। टीम इंडिया अभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जीतने की दावेदार है लेकिन पाक टीम में कुछ बहुत ही जबरदस्त खिलाड़ियों ने अपने खेल का स्तर काफी ऊंचा उठाया है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022 | Ind VS Pak: Match से पहले क्या बोले Comedian Momin Saqib | वनइंडिया हिंदी|*News
    फैंस ने मेलबर्न में आकर माहौल बनाना शुरू कर दिया

    फैंस ने मेलबर्न में आकर माहौल बनाना शुरू कर दिया

    कुल मिलाकर यह मैच एक हाई वोल्टेज मुकाबला रहेगा जिसमें बारिश के खलल डालने के काफी चांस थे लेकिन अब ताजा अपडेट बताती है कि मेलबर्न का मौसम कुछ मेहरबान होने की ओर है और बारिश शायद मुकाबले में कोई खलल नहीं डालेगी। पूरा मैच देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के फैंस ने मेलबर्न में आकर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इन मुकाबलों की जान उसके फैंस ही होते हैं जो दोनों देशों से आकर अपनी टीम को तहे दिल से सपोर्ट करते हैं।

    मोमिन साकिब ने फिर से अपना मजेदार अंदाज दिखाया

    मोमिन साकिब ने फिर से अपना मजेदार अंदाज दिखाया

    मेलबर्न स्टेडियम एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता रखता है और यहां पर उसके फुल होने की पूरी उम्मीद है। मैच के टिकट कई महीने पहले से ही बिकने शुरू हो गए थे और वे पूरी तरह बिक चुके हैं। इसी बीच मुकाबले से पहले 'ओ भाई मारो मुझे मारो' फेम पाकिस्तान के कॉमेडियन मोमिन साकिब ने फिर से अपना मजेदार अंदाज दिखाया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के दर्शक बहुत दूर से मुकाबला देखने आते हैं और अगर बारिश होने वाली है तो भी वे लोग बाल्टियां लेकर सारा पानी साफ कर देंगे।

    आप अंदर से खुद ही विटामिन डी बन चुके

    आप अंदर से खुद ही विटामिन डी बन चुके

    उन्होंने कहा कि भारत की ओर से विराट कोहली फॉर्म में आ चुके हैं पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला होने जा रहा है। उन्होंने पूरा मैच होने का यकीन जताया है और कहा है कि यह मैच हर हाल में होकर रहेगा। इंटरव्यू मैच से पूर्व संध्या पर लिया गया था जहां पर धूप निकली हुई है और वह कॉमेडी करते हुए सवाल पूछने वाले पत्रकार से बात करते हुए कहते हैं कि आपके चेहरे पर धूप निकल रही है। आप अंदर से खुद ही विटामिन डी बन चुके हैं तो मैच होकर ही रहेगा।

    मोहम्मद रिजवान को खेलने दीजिए

    मोहम्मद रिजवान को खेलने दीजिए

    वही जब उनसे पूछा गया कि वह किस पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलना चाहते हैं तो उन्होंने इमरान खान के कजिन माजिद खान का नाम लिया और कहा कि अभी वह उनसे मिलना तो चाहते हैं लेकिन फिलहाल वे चाहते हैं कि माजिद खान मैच पर फोकस करें। तो वहीं उन्होंने मोहम्मद रिजवान को आउट करने के तरीके के बारे में पूछे जाने पर कहा कि रिजवान को खेलने दीजिए। उसके साथ इतनी दुआएं हैं कि वह 30-40 ओवर तक खेलता ही रहेगा।

    भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज जारी होनी चाहिए

    तो वही बाबर आजम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बाबर आजम 20 ओवर तक खेलेंगे। उन्होंने अंत में यही कहा कि यह मैच होने बहुत जरूरी है क्योंकि दोनों ही देशों के लोग, भारतीय उपमहाद्वीप के लोग इस मुकाबले में अपनी बहुत ज्यादा एनर्जी इन्वेस्ट करते हैं। यह मुकाबले अच्छे होने बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। माजिद जाते-जाते कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होनी बहुत जरूरी है। हम चाहते हैं कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान आए और फिर हम लोग भी वर्ल्ड कप के लिए भारत जाएं। इनके बीच द्विपक्षीय सीरीज जारी होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+