IND vs PAK: 'इंशा अल्लाह, अभिषेक शर्मा को ही नहीं सबको आउट करूंगा', पाक गेंदबाज ने दी भारत को चेतावनी!
IND vs PAK, Video Viral: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पूरी भारतीय टीम को आउट करने का दावा किया है। फैंस उनके इस आत्मविश्वास को अहंकार बताकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा नहीं पूरी टीम को आउट करने का प्लान (IND vs PAK, Video Viral)
यह वीडियो वर्ल्ड कप से पहले आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में एक एंकर सलमान मिर्जा से सवाल पूछता है कि क्या उनके पास भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट करने की कोई प्लान है? इस पर सलमान मिर्जा जवाब देते हैं कि मैं यहां सिर्फ अभिषेक शर्मा को आउट करने नहीं आया हूं। मेरा इरादा सिर्फ अभिषेक ही नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम को आउट करने और मैच जीतने का है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं ट्रोल
जब एंकर ने उनसे रणनीति के बारे में पूछा तो मिर्जा ने उसे शेयर करने से इनकार करते हुए कहा कि जो कुछ भी प्लान है, वह मैदान पर ही दिखेगी। सलमान मिर्जा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। कई यूजर्स ने उनके इस बयान को 100% अहंकार और 0% प्रदर्शन करार दिया। भारतीय फैंस ने उन्हें अभिषेक शर्मा का पुराना रिकॉर्ड याद दिलाया है।
अभिषेक का रिकॉर्ड रहा है दमदार
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि मैदान पर अभिषेक तुम्हारा भी प्लान' कर देगा। वहीं, कुछ लोगों ने पाकिस्तान सरकार के बहिष्कार वाले बयान की ओर इशारा करते हुए पूछा कि आप तो मैच का बहिष्कार करने वाले थे, फिर ये योजनाएं किसके लिए हैं? सलमान मिर्जा भले ही अभिषेक को आउट करने का दावा कर रहे हों, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।
एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने युवराज सिंह (29 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया भारतीय कीर्तिमान बनाया। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी के स्पेल की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इतिहास रच दिया था। शुभमन गिल के साथ उन्होंने 105 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications