IND vs PAK: रोहित-कोहली नहीं तो फैंस भी नहीं! मुश्किल से बिक रहे टिकट, पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा?
IND vs PAK, Rohit Sharma and Virat Kohli: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज भारत ने दमदार अंदाज में करते हुए यूएई को हराया। भारत ने पहले मुकाबले को 9 विकेट से हराकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। भारत का अगला मुकाबला रविवार 14 सितंबर को पाकिस्तान से होना है। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि इन दोनों देशों के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट बिकने में इतना समय लग गया हो।
भारत-पाकिस्तान मैच के नहीं बिके टिकट (IND vs PAK, Rohit Sharma and Virat Kohli)
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबले के टिकट भी उम्मीद के मुताबिक समय पर नहीं बिक पाए। आखिर इसकी वजह क्या है? पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भीड़ न जुटने की सबसे बड़ी वजह है रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी हैं।

कोहली-रोहित होते तो स्टेडियम खचाखच भर जाता
आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्रिकेट केवल बल्ला और गेंद का खेल नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों से जुड़ी भावनाओं का खेल है। फैंस अपने पसंदीदा सितारों को मैदान पर देखने के लिए पैसे खर्च करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब विराट रणजी खेलने गए थे तब भी स्टेडियम लगभग भर गया था। सोचिए जब वे और रोहित अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हैं तो भीड़ कितनी ज्यादा होती।
टिकट बिकने में आई मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मुकाबले के टिकट गुरुवार देर रात तक 50 फीसद भी नहीं बिके थे। लेकिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक सारी टिकट बिक गई। चोपड़ा का मानना है कि टिकट महंगे होने या मैच के टाइमिंग की वजह से भीड़ कम नहीं हुई। असली वजह यही है कि फैंस अपने आइडल्स को मैदान में नहीं देख पा रहे। उनका कहना है कि अगर विराट और रोहित होते तो दर्शकों की संख्या दोगुनी हो जाती।
अगर कोहली और रोहित इस मुकाबले में होते तो शायद ये टिकटें भी 1 से दो दिन में बिक जाती। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है, यही वजह है कि उनके नहीं होने से मैच देखने वाले फैंस की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications