IND vs PAK: टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हुई नताशा की इंस्टा स्टोरी, हार्दिक पांड्या को लेकर कहा..
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) की इंस्टाग्राम स्टोरी जमकर वायरल हो रही है। नताशा ने इंस्टा स्टोरी पर हार्दिक की फोटो शेयर कर उन्हें ‘स्टार’ बताया।
दुबई, 29 अगस्त: एशिया कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। पहले ही मुकाबले में रोहित एंड कंपनी ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। मैच इतना रोमांचक था कि ये जीत टीम इंडिया को आखिरी ओवर में नसीब हुई और जीतके सबसे बड़े हीरो स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) रहे। हार्दिक ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

नताशा का पोस्ट हुआ वायरल
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) की इंस्टाग्राम स्टोरी जमकर वायरल हो रही है। नताशा ने इंस्टा स्टोरी पर हार्दिक की फोटो शेयर कर उन्हें 'स्टार' बताया। उन्होंने लिखा, 'आप मेरे स्टार हो'। दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा, मुझे आप पर गर्व है। नताशा ने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई।
Natasha story for #HardikPandya pic.twitter.com/VMDzD4M3Gb
— Cricket Fiesta (@CricketFiesta1) August 29, 2022

IPL जीतने के बाद भी लगाया था गले
मई में गुजरात टाइटन्स के आईपीएल-15 जीतने के बाद भी नताशा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरअसल, गुजरात के चैंपियन बनते ही नताशा भी मैदान पर आ गईं। मैदान पर आते ही उन्होंने पहले हार्दिक को जीत की बधाई दी और उसके बाद उन्हें गले से लगा लिया। नताशा इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। नताशा इतनी इमोशनल हो गई कि उनकी आंखों से आंसू तक निकल आए। हालांकि, पांड्या ने उन्हें संभाल लिया। नताशा सिर्फ फाइनल में ही नहीं बल्कि पूरे सीजन के दौरान टीम को चियर करने के लिए स्टेडियम पहुंची थी।

स्टार हार्दिक पांड्या
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया। गेंद से उन्होंने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि बल्ले से केवल 17 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर टीम इंडिया को 7 रन की दरकार थी और पांड्या ने ओवर की चौथी गेंद पर काऊ कॉर्नर की दिशा में छक्का लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस हरमनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

मैच के बाद दिया बड़ा बयान
मैन ऑफ द मैच लेते हुए हार्दिक ने कहा कि मुझे पता था आखिरी ओवर में गेंदबाज के ऊपर दबाव होगा। उन्होंने कहा, ''हमें आखिरी ओवर में केवल 7 रन चाहिए थे, लेकिन अगर हमें 15 रन भी चाहिए होते तो मैं खुद ही सोचता। बल्लेबाजी में मैं हमेशा शांत और स्पष्ट रहने की कोशिश करता हूं। मुझे पता था कि 20वें ओवर में गेंदबाज मुझसे ज्यादा दबाव में है। मैं बल्लेबाजी करते वक्त अधिक सोचता नहीं हूं और क्लीयर रहता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications