IND vs PAK: नसीम शाह किस भारतीय को करेंगे आउट? धांसू प्लेयर को बना सकते हैं निशाना
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई में है। पाक टीम की गेंदबाजी हमेशा बेहतरीन रही है, खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में पाकिस्तानी टीम अव्वल रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है और टीम इंडिया के बल्लेबाज परेशानी में आ सकते हैं।
रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे धांसू बल्लेबाजों के सामने कुछ गेंदबाज ऐसे हैं, जो अपना धमाल मचाने की क्षमता रखते हैं। नसीम शाह भी उनमें से एक हैं। नसीम शाह की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली परेशानी में दिखाई दे सकते हैं।

नसीम शाह की गेंदबाजी का विश्लेषण अगर किया जाए, तो वह आउट स्विंग के लिए जाने जाते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में दो नई गेंद होती है। ऐसे में 20 ओवर तक उससे स्विंग देखने को मिल सकती है। नसीम शाह शुरुआती ओवरों के बाद भी ऐसा कर सकते हैं।
कोहली नम्बर तीन पर खेलते हैं और उनको आउट स्विंग से परेशानी होती है। नसीम शाह का यही हथियार है। वह अपनी आउट स्विंग गेंदबाजी से कोहली को परेशान कर सकते हैं। ऑफ़ स्टंप से बाहर की गेंदों पर कोहली आउट होते रहे हैं और वहां नसीम शाह उनको परेशानी में डाल सकते हैं।
नसीम शाह ने एकदिवसीय क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन जो भी मैच खेले हैं, उनमें अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 24 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47 विकेट अपने नाम किये हैं। इतने कम मैचों में भी दो बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा उन्होंने किया है।












Click it and Unblock the Notifications