डरपोक मोहसिन नकवी ने लिया आसीम मुनीर का सहारा, ICC को सेना की धमकी देकर क्यों पड़ गया ठंडा?
IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति और सेना का दखल कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले (भारत बनाम पाकिस्तान) को लेकर जो ड्रामा हुआ, उसने सारी हदें पार कर दी हैं। पीसीबी (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो खुद को बहुत बड़ा 'खिलाड़ी' समझ रहे थे, जब आईसीसी (ICC) के कड़े रुख के सामने घिरे, तो उन्होंने वही किया जो पाकिस्तान के राजनेता अक्सर करते हैं। वह सेना के पीछे छिप गए।
पिछले कई दिनों से पाकिस्तान सरकार और पीसीबी गीदड़ भभकी दे रहे थे कि वे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे। लेकिन जैसे ही आईसीसी ने आर्थिक प्रतिबंधों और टूर्नामेंट से बाहर करने की चेतावनी दी, मोहसिन नकवी के तेवर ढीले पड़ गए।

मुनीर के पीछे छिपे नकवी
दिलचस्प बात यह है कि अपनी घबराहट छिपाने के लिए नकवी ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ (अब फील्ड मार्शल) आसीम मुनीर का नाम बीच में घसीट लिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे आईसीसी के दबाव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े नाटकीय अंदाज में कहा, "न मैं डरता हूँ, न सरकार। और फील्ड मार्शल आसीम मुनीर को तो आप जानते ही हैं, वे कभी नहीं डरते।"
सेना के गुणगान के बीच पीएम की घोषणा
हैरानी की बात यह है कि एक तरफ मोहसिन नकवी सेना की बहादुरी के गुणगान कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चुपचाप 'यू-टर्न' की तैयारी कर ली थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच खेलेगी। सवाल यह उठता है कि अगर आसीम मुनीर इतने ही निडर थे और नकवी इतने ही अडिग, तो फिर आईसीसी की एक घुड़की पर पाकिस्तान का यह बहिष्कार वाला गुब्बारा क्यों फूट गया?
पैसे की मार के सामने बदला फैसला
हकीकत यह है कि पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक रूप से इतना कमजोर है कि वह आईसीसी से मिलने वाले फंड को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। आईसीसी ने साफ कर दिया था कि अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा और भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी भी छिन सकती है। सेना का नाम लेना सिर्फ पाकिस्तान की घरेलू जनता को यह दिखाने की एक नाकाम कोशिश थी कि वे 'मजबूत' हैं, जबकि पर्दे के पीछे वे गिड़गिड़ा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications