IND vs PAK: भारत-पाक विवाद पर मिशेल मार्श ने की पाकिस्तान की बोलती बंद, कहा- इंडिया में हमें कोई खतरा नहीं!
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही मैदान के बाहर का माहौल गरमाने लगा है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के समापन पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पेचीदा सवालों का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी पत्रकारों ने जब मार्श को भारत-पाक मैच के बहिष्कार और बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश की तो मार्श ने बेहद सधे हुए और पेशेवर अंदाज में इन सवालों को खारिज कर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्श से पूछा गया सवाल (IND vs PAK, T20 World Cup 2026)
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मार्श से जब पाकिस्तान सरकार द्वारा अपनी टीम को कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलने से रोकने के फैसले पर राय मांगी गई तो उन्होंने दोटूक जवाब दिया। मार्श ने कहा कि इस समय इस विषय पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। हम वर्ल्ड कप में सिर्फ अपने खेल और अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। बाकी बाहरी मुद्दों को हम समय पर छोड़ते हैं, वे खुद सुलझ जाएंगे।

भारत में खेलने पर नहीं है कोई खतरा
मार्श ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य केवल वर्ल्ड कप जीतना है और हम पूरी तरह उसी पर फोकस कर रहे हैं। बतौर ऑस्ट्रेलियाई टीम हमें उन लोगों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है जिन्हें हमें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे ज्यादा मैं इस मामले पर कुछ नहीं कहूंगा। बता दें कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया है।
कब और किससे होगा ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच?
इसके बाद ICC ने स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। 'कंगारू' टीम अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होगा। दूसरा मैच 13 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications