IND vs PAK: फिर टूटेगा पाकिस्तान का ख्वाब! मैच से पहले ही फैंस ने पकड़ा सिर, कहा- हमारी हार पक्की है...
IND vs PAK Match Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए इस मैच का दबाव ज्यादा है क्योंकि पहले मैच में हार के बाद यदि वह भारत से भी हार जाते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंचने के उनके चांस बहुत कम हो जाएंगे। दूसरी तरफ भारत ने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज किया है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराने में कामयाबी हासिल की थी।
भारतीय टीम दर्ज करना चाहेगी दूसरी जीत (IND vs PAK Match Prediction)
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला और भी ज्यादा अहम है। दुबई में भारतीय टीम की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी। जबकि पाकिस्तान वापसी करना चाहेगी। भारत ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। भारत की टीम जीत के सिलसिले को पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

पाकिस्तानी फैंस ने मानी हार
मैच से पहले ही पाकिस्तानी फैंस ने भारत से हार मान ली है। एक यू-ट्यूब चैनल पर जब पाकिस्तानी फैंस से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान भारत को हरा सकती है? इस सवाल के जवाब में अधिकतर लोगों का यही कहना था कि भारतीय टीम के मुकाबले पाकिस्तान की टीम काफी कमजोर है। लिहाजा पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं हो सकेगी।
दोनों टीमों में काफी फर्क
फैंस के मुताबिक भारत के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे धुरंधर मौजूद हैं। ये खिलाड़ी अकेले दम पर भात को जीत दिलाने के लिए काफी हैं। जबकि पाकिस्तान के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिस पर भरोसा जताया जा सके। कुछ फैंस ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई पाकिस्तानी टीम पर भी सवाल खड़े किए। फैंस के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए सही खिलाड़ियों का चयन नहीं किया है।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पाकिस्तान की गेंदबाजी विभाग काफी हद तक संतुलित है, ऐसे में कुछ फैंस ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें भी जताई है।












Click it and Unblock the Notifications