IND vs PAK: टॉस से पहले बादलों की साजिश, कोलंबो में बारिश से धुल जाएगा भारत- पाक मैच? मौसम ने बढ़ाई टेंशन
IND vs PAK Colombo Weather: भारत और पाकिस्तान का मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं है, ये तो वो इमोशन है जो संडे को 'नेशनल हॉलिडे' जैसा बना देता है। आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में जो माहौल होगा, उसकी कल्पना करके ही रोंगटे खड़े होने वाले हैं। टी20 विश्व कप में यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला है।
दोनों टीमों ने शनिवार को ही अभ्यास सेशन में जमकर पसीना बहाया है। इसके बाद अब मैदान पर चौके और छक्कों की उम्मीद है लेकिन मौसम विलेन बन सकता है। बारिश मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है।

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले मैच में पेट के इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेले थे, अब वह वापस आ गए हैं. दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव हैं, जो अपनी टेढ़ी-मेढ़ी बैटिंग से पाकिस्तानी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने को तैयार बैठे हैं।
IND vs PAK: बारिश करेगी काम खराब?
लेकिन असली विलेन तो ऊपर बैठा है। कोलंबो के आसमान में काले बादल ऐसे मंडरा रहे हैं जैसे बिना बुलाए मेहमान। वो 70% बारिश वाली खबर सुनकर दिल थोड़ा बैठ सा जाता है। मन में बस यही आता है। भाई, भले ही बारिश तेज हो लेकिन इसे मैच खत्म होने के बाद आना चाहिए। शाम के समय बारिश का पूर्वानुमान है। यह अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है। मैदान के ऊपर से काले बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।
IND vs PAK: पिच का मिजाज
मैदान पर पिच थोड़ी गीली होगी, गेंद घूमेगी, और शायद कुलदीप यादव की फिरकी में पाकिस्तानी बल्लेबाज परेशानी का सामना कर सकते हैं। पाकिस्तान की टीम भी तैयार है, उनके पास वो नए लड़के हैं जिनका एक्शन थोड़ा टेढ़ा है, पर भारतीय लड़कों ने भी कसम खा रखी है कि वर्ल्ड कप का वो 7-1 वाला रिकॉर्ड आज 8-1 करके ही मानेंगे।
कितना होना चाहिए स्कोर
कोलंबो के मैदान पर स्कोर 170 से ऊपर बनाने से विपक्षी टीमों की हालत खराब हो जाती है। इस मैच में भी कुछ यही हो सकता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को मैच जीतने के लिए इतने रन तो बनाने ही पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications