IND vs PAK: कोहली, रोहित से लेकर बाबर आजम तक; आज के मुकाबले बना सकते हैं यह बड़े रिकॉर्ड
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में आज शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में आज शाम 7:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सुपर-4 के इस दूसरे मुकाबले से पहले टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी भारत-पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखे को मिली थी। इस रोमांचक मैच को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया था। आज भी मैन इन ब्लू जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम अपने नाम कुछ रिकॉर्ड कर सकते हैं।

कोहली बना सकते यह रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ लय पकड़ी थी। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। विराट ने अब तक 101 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 50.77 की औसत और 137.12 के स्ट्राइक रेट से 3402 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 97 छक्के लगाए हैं। पाक के खिलाफ 3 सिक्स जड़ते ही विराट टी20I में 100 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले रोहित शर्मा ने ही यह कारनामा किया है।

संगाकारा की बराबरी कर सकते हैं
विराट कोहली ने बीते करीब तीन सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी बार वनडे में 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। इस मैच में विराट ने 136 रन की पारी खेली थी। ऐसे में अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाते हैं तो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा की बराबरी कर लेंगे। संगाकारा ने एशिया कप में 4 शतक लगाए हैं वहीं विराट ने 3 सेंचुरी जड़ी हैं।
एशिया कप में सर्वाधिक शतक
- सनथ जयसूर्या: 6 शतक
- कुमार संगाकारा: 4 शतक
- विराट कोहली: 3 शतक
- शोएब मलिक: 3 शतक
- लाहिरु थिरिमाने: 2 शतक
- शिखर धवन: 2 शतक

टी20I में सर्वाधिक छक्के
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 165 छक्के लगाए हैं। वह सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 172 सिक्स जड़े हैं। अगर पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का बल्ला चलता है और वह 7 सिक्स लगा देते हैं तो गुप्टिल की बराबरी कर लेंगे। इससे पहले रोहित टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

बाबर बना सकते यह रिकार्ड
आज होने वाले मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें काफी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ना होगा। दरअसल बाबर टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने से 101 रन दूर हैं। ऐसे में अगर भारत के खिलाफ बाबर का बल्ला आग उगलता है तो वे यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में बाबर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में आज उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

रोहित बना सकते विश्वरिकॉर्ड
एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी छोटी सी पारी में रोहित शर्मा ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वह मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ रोहित ने 21 रन बनाए थे और वह मेन्स टी20 इंटरनेशनल में 3500 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए थे। वहीं आज पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बनाते ही वह सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मेन्स और विमेन्स क्रिकेट को मिलाकर देखा जाए तो अभी टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 3531 रन बनाए हैं।
-
DC vs MI: रोहित की चालाकी में फंस गए कुलदीप यादव, एक्टिंग करके बर्बाद कराया DRS, खुद बयां की कहानी -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट












Click it and Unblock the Notifications