IND vs PAK: कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
IND vs PAK Match Schedule: क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर उतरती हैं, तो रोमांच की सारी सीमाएं टूट जाती हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A का यह मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं का सैलाब है। पिछले कुछ दिनों से इस मैच को लेकर चल रहे विवादों और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकियों ने सस्पेंस को बढ़ा दिया था, लेकिन अब तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी है।
आईसीसी (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुई सफल वार्ताओं के बाद यह तय हो गया है कि यह हाई-वोल्टेज मैच अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा। फैंस के लिए यह राहत की खबर है इस धमाकेदार मैच का मंच सज गया है।

IND vs PAK: कब होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह सबसे प्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी, 2026 (रविवार) को खेला जाएगा। रविवार का दिन होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
- मैच का समय: भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:00 बजे।
- टॉस का समय: शाम 6:30 बजे।
IND vs PAK: कहां होगा मुकाबला?
इस बार भारत-पाकिस्तान की जंग श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होगी। आईसीसी ने इसके लिए आर. प्रेमदासा स्टेडियम निर्धारित किया है। कोलंबो का यह मैदान अपनी स्पिन-फ्रेंडली विकेट के लिए मशहूर है, जहां दूधिया रोशनी में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलेगा। हाइब्रिड मॉडल के तहत यह मैच एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे दोनों देशों के फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है।
IND vs PAK: कैसे देखें लाइव मुकाबला
TV पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़) में लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा। DD फ्री डिश में इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में लाइव देख सकते हैं।
मोबाइल/डिजिटल पर: आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications