IND vs PAK: भारत की शानदार जीत पर जश्‍न में डूबे भारतीय, तिरंगा लहराते हुए लगाए देशभक्ति के नारे, देखें Video

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर पाक को खेल के मैदान पर फिर से धूल चटा दी है। यह विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान पर भारत की आठवीं जीत है, जबकि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल नौ मुकाबले हुए हैं। इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।

भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद देश भर में जश्‍न मनाया जा रहा है। कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक लोग रात को अपने घरों से बाहर निकलकर पटाखे फोड़ते और तिरंगा लहराते हुए जश्‍न मनाते नजर आए।

IND vs PAK

बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के नायक रहे ईशान किशन उन्‍होंने महज 40 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की आक्रामक पारी खेली।

IND vs PAK

वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, शिवम दुबे ने 27 और तिलक वर्मा ने 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11 रन बनाकर पारी को मजबूती प्रदान की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+