IND vs PAK: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज उखाड़ देंगे विकेट? दुबई की पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs PAK Pitch and Weather: ग्रुप चरण में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला केला जाना है। सुपर 4 चरण में टीम इंडिया का यह पहला मैच है।
पिछली हार का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी टीम जरूर रणनीतिक बदलाव करने का प्रयास करेगी। दुबई की पिच अबू धाबी की तुलना में धीमी रही है। आज के मैच को लेकर पिच और वेदर की जानकारी इस लेख में दी गई है।

IND vs PAK: पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच अपनी धीमी प्रकृति के लिए जानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिनर्स की अहमियत बढ़ जाती है।
गेंदबाजों के लिए खास तौर पर स्पिनरों के लिए यहां अधिक मदद है। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज भारत की लाइनअप में बड़ा असर डाल सकते हैं। आउटफील्ड तेज नहीं है, बल्लेबाज चौके की बजाय छक्के के लिए ज्यादा प्रयास करते हैं।
बल्लेबाजों की रणनीति और चुनौतियाँ
बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं होता। जमने के बाद स्कोरिंग आसान हो जाती है लेकिन शुरुआती झटके लग सकते हैं। स्ट्रोक खेलते समय संयम और टिकाव जरूरी है क्योंकि पिच की सुस्ती और स्पिन के चलते गलत शॉट्स पर विकेट जल्दी गिर सकते हैं।
टॉस और मैच रणनीति
इस पिच पर टॉस जीतने के बाद अक्सर कप्तानों की पहली पसंद बल्लेबाजी होती है। दूसरी पारी में पिच और धीमी हो जाती है, जिससे रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यहां औसतन 160-170 का स्कोर डिफेंड करने के लिए अच्छा रहता है। हाल के मैचों में दुबई में ओस खास फैक्टर नहीं रही है, लेकिन कप्तान इसे ध्यान में रखते हुए अपनी प्लेइंग 11 चुन सकते हैं, अगर ओस आए, तो चेज आसान होता है।
IND vs PAK: कैसा रहने वाला है मौसम
आज दुबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आद्रता और तेज गर्म हवाएं खिलाड़ियों को थका सकती हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को अतिरिक्त फिटनेस और हाइड्रेशन का ध्यान रखना होगा। फैन्स को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications