IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, ये है सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
IND vs PAK Record: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। अब 23 फरवरी को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़त देखने को मिलने वाली है। इस मुकाबले का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ कुल रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इसी उम्मीद के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस आगामी मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
भारत या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी? (IND vs PAK Record)
भारतीय टीम का हालिया फॉर्म पाकिस्तान से बेहतर नजर आ रहा है। भारत का मजबूत बैटिंग और बॉलिंग लाइन-अप उन्हें किसी भी मुकाबले में जीत दिला सकता है। दुबई में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 28 बार हुआ है। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 19 बार हराया है। जबकि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने में महज 9 बार जीत दर्ज की है। दुबई में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
पाकिस्तान ने वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा ही रोमांचक होते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में न केवल क्रिकेटिंग टैलेंट का प्रदर्शन होता है, बल्कि यह एक बहुत ही भावनात्मक मुकाबला होता है, जिसमें दोनों देशों के लोग काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। ऐसे में एक बार फिर एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय टीम दर्ज करना चाहेगी जीत
अब तक वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 135 बार हुआ है। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 73 बार हराया है। जबकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 57 बार हराया है। अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो पाकिस्तान पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आया है। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications