IND vs PAK Final: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज उखाड़ेंगे विकेट, दुबई की पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs PAK Final Pitch and Weather: एशिया कप 2025 के नए बादशाह का पता आज चल जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले के बाद चैम्पियन टीम सामने आ जाएगी। चार दशकों में यह पहला मौका है, जब भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
लीग चरण और सुपर 4 को मिलाकर पाकिस्तान को टीम इंडिया ने दो बार हराया है। भारतीय टीम अब तक अपराजेय रही है। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत अर्जित कर ली थी। पाकिस्तान के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।

IND vs PAK: पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच से शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच धीमी होगी और उस समय स्पिनरों की भूमिका रहेगा। बल्लेबाजों को सेट होने के बाद बड़े शॉट खेलने में आसानी रहेगी। बड़ी बाउंड्री का फायदा स्पिनर उठा सकते हैं क्योंकि हवाई शॉट हर बार सीमा रेखा पार नहीं करेगा।
IND vs PAK: वेदर रिपोर्ट
जहां तक मौसम का सवाल है, तो शाम के समय तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। ओस का प्रभाव भी रहने वाला है, इस स्थिति में टॉस की अहम भूमिका हो जाती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही कहा जा सकता है। दूसरी पारी के दौरान विकेट और अच्छा हो जाता है।
किसका पलड़ा है यहां भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच इसी टूर्नामेंट में अब तक के पैटर्न को देखा जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में भारी नज़र आ रहा है। भारत ने दो बार पाकिस्तान को हराया है। इसके अलावा ओवरऑल आंकड़े देखे जाएं, तो टी20 में भारत ने पाक को 15 में से 12 मैचों में हराया है।
अभिषेक शर्मा पर नजर
भारतीय से एक बार फिर से नजरें अभिषेक शर्मा के ऊपर ही रहने वाली हैं। उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार फिफ्टी जमाई है। आज भी अगर उनका बल्ला चल जाता है, तो पाकिस्तान के लिए काम मुश्किल होना तय माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications