पाकिस्तानी टीम को लगा दोहरा झटका, भारत से हार के बाद अब ICC ने चलाया चाबुक

IND vs PAK: बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को दोहरा झटका लगा है। एक तरफ जहां भारतीय टीम ने उन्हें मैदान पर चारों खाने चित करते हुए 64 रनों से एकतरफा शिकस्त दी, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लिया है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी खेमे की मुश्किलें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, भारतीय टीम से मिली इस करारी हार के ठीक बाद आईसीसी ने स्लो ओवर रेट (निर्धारित समय में ओवर पूरे न कर पाना) के चलते पूरी पाकिस्तानी टीम पर जुर्माना ठोक दिया है।

IND vs PAK

आईसीसी के इस फैसले ने पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन और मैदान पर उनकी सुस्ती को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। आईसीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, बर्मिंघम में खेले गए इस ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम तय समय सीमा के भीतर अपने ओवर पूरे करने में नाकाम रही थी। मैच रेफरी की टीम ने जब समय की सभी रियायतों और खेल के दौरान रुके समय का बारीकी से आकलन किया, तो पाया कि पाकिस्तानी टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे चल रही थी।

आईसीसी का नियम क्या कहता है

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के मुताबिक, यदि कोई टीम न्यूनतम ओवर रेट बनाए रखने में विफल रहती है, तो खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ पर प्रति ओवर के हिसाब से उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। चूंकि पाकिस्तान की टीम एक ओवर शॉर्ट थी, इसलिए पूरी टीम पर 5% का जुर्माना लगाया गया है।

कप्तान फातिमा सना ने स्वीकार की गलती

ऑन-फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसाक और जैकुलिन विलियम्स के साथ-साथ तीसरी अंपायर एलोइस शेरिडन ने जब यह आरोप तय किया, तो पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती को तुरंत स्वीकार कर लिया। उन्होंने मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन द्वारा प्रस्तावित इस सजा को बिना किसी विरोध के मान लिया, जिसके कारण इस मामले में किसी भी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 170/6 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा के 'पंजे' (5 विकेट) के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई। इस करारी हार के बाद लगे जुर्माने ने निश्चित रूप से पाकिस्तान के आत्मविश्ववास को हिलाकर रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+