मैच से पहले PAK टीम ने पार की घटियापन की हदें! हाथ नहीं मिलाने का जवाब देने के लिए की गंदी प्लानिंग
India vs Pakistan, Super Fours, Match: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 15.5 ओवर में धूल चटा दी थी। 128 रन का टारगेट ऐसे चेज हुआ जैसे गली क्रिकेट हो। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने तक से इनकार कर दिया और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया।
अपमान के बोझ तले दबे पाकिस्तानी खिलाड़ी अब मैदान से बाहर गंदी चालों पर उतर आए हैं। प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने 6-0, 6-0 चिल्लाकर भारत को चिढ़ाने की कोशिश की।

मैच से पहले PAK टीम ने पार की घटियापन की हदें!
यह नारा पाकिस्तान सरकार के उसी फर्जी दावे से जुड़ा है जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 भारतीय लड़ाकू विमान गिराए। जबकि असलियत यह है कि पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह हुए थे।
पाकिस्तान में इंडिया का खौफ
हकीकत ये है कि पाकिस्तान की टीम के पास कोई स्ट्रैटजी नहीं बची, इसलिए अब नारेबाजी और घटियापन ही उनका सहारा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा है कि यह जीत शहीदों और पहलगाम हमले के पीड़ितों के नाम होगी। उधर, शर्मिंदगी से भरे पाक कप्तान सलमान अली आगा पिछले मैच के बाद प्रेज़ेंटेशन तक छोड़कर भाग गए।
आज होगा 7-0!
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए यह मैच "करो या मरो" जैसा भले ही हो, लेकिन भारत के लिए यह सिर्फ एक और जीत का मौका है। इतिहास गवाह है-पाकिस्तान के खिलाफ 6-0 का रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है और आज 7-0 की मोहर लगने वाली है। पाकिस्तान चाहकर भी मैदान पर भारत का मुकाबला नहीं कर पा रहा। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों फॉर्मेट में पिछले छह मैच जीते हैं। रविवार को भारत अपना रिकॉर्ड 7-0 करना चाहेगा, भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ी गंदी रणनीति अपनाएं।
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications