IND vs PAK: हार्दिक को टॉस के बाद पाकिस्तानी कर रहे थे ट्रोल, मैदान पर आते ही तूफानी रिकॉर्ड से दिया जवाब
IND vs PAK: हार्दिक पांड्या अपने लुक और अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से भी वह कम नहीं हैं। अपनी धमाकेदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से हार्दिक पांड्या धमाल मचाते हुए विपक्षी टीम को पीछे धकेल देते हैं। टॉस के बाद हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, आते ही उन्होंने धमाका कर दिया।
दरअसल पाकिस्तानी टीम के राष्ट्रगान के समय हार्दिक पांड्या ने कुछ हलचल की थी, इसका वीडियो पाकिस्तानी फैन्स ने सोशल मीडिया पर वायलर कर दिया और इसे ठीक नहीं माना। उनके बारे में उल्टी-सीधी बातें लिखी जाने लगी। इसके बाद नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने धांसू रिकॉर्ड बनाया।

फखर जमान को आउट कर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में अपना पहला 15वां विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने 8 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया है। अब तक दोनों टीमों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी खिलाड़ी 15 टी20 विकेट हासिल करने में सफल रहा है। पांड्या के अलावा अन्य किसी गेंदबाज ने 8 पारियों में गेंदबाजी भी नहीं की है।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए गए टी20 मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हार्दिक पांड्या के बाद भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। भुवी ने 7 पारियों में कुल 11 विकेट अपने नाम किये हैं। तीसरे स्थान पर उमर गुल का नाम है, उन्होंने 6 पारियों में11 विकेट झटके हैं।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने खराब शुरुआत की, पहला विकेट ओपनर बल्लेबाज फखर जमान के रूप में गिर गया, जिनके बल्ले से 15 रनों की पारी आई। इसके बाद अयूब और साहिबजादा फरहान ने मिलकर एक भागीदारी की। फरहान 58 और 21 रन बनाए।
नवाज 21 रन बना आउट हो गए, अंत में फहीम अशरफ ने कुछ अच्छे शॉट जड़कर 8 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान सलमान आगा के बल्ले से 17 की नाबाद पारी आई। इस तरह पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 का स्कोर हासिल किया। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications