'लड़की के चक्कर में करियर बर्बाद,' गोल्डन डक पर आउट हुए हार्दिक पांड्या पर फैंस आगबबूला, सरेआम लगाई क्लास
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा टी20 विश्व कप का महामुकाबला हार्दिक पांड्या के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। एक तरफ जहां पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ जीत की दुआ कर रहा था, वहीं टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी 'ओवर-स्मार्टनेस' की वजह से फैंस के निशाने पर आ गए हैं। हार्दिक जिस गैर-जिम्मेदाराना तरीके से आउट हुए, उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
भारतीय पारी के अहम मोड़ पर जब टीम इंडिया को एक संभली हुई पारी की जरूरत थी, तब हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। लेकिन अपनी पारी की पहली ही गेंद पर वह 'अति-उत्साह' का शिकार हो गए। पाकिस्तानी गेंदबाज साइम अयूब की गेंद पर हार्दिक ने अपनी 'होशियारी' दिखाने की कोशिश की और पहली ही गेंद पर बड़ा छक्का जड़ने के प्रयास में बल्ला घुमा दिया। हैरानी की बात यह है कि उनसे पहली गेंद पर तिलक वर्मा आउट हुए थे।

गेंद हवा में तो गई, लेकिन बाउंड्री के पार नहीं बल्कि सीधे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के हाथों में जा समाई। हार्दिक 'गोल्डन डक' (पहली गेंद पर जीरो) का शिकार होकर पवेलियन लौट गए।
हार्दिक के इस शॉट सिलेक्शन ने फैंस को आगबबूला कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि हार्दिक स्टेडियम में मौजूद अपनी 'गर्लफ्रेंड' के सामने 'कूल' दिखने की कोशिश कर रहे थे और इसी चक्कर में उन्होंने टीम की स्थिति को नजरअंदाज कर दिया।
एक यूजर ने तंज कसा और लिखा "लड़की के चक्कर में करियर बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। जब टीम को जरूरत थी, तब अपनी होशियारी दिखाकर चलते बने।"
हालांकि भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या ने समझदारी दिखाई और साहिबजादा को आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखा डाली। यह वही साहिबजादा हैं, जो एशिया कप के दौरान बंदूक चलाने की एक्टिंग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications