IND vs PAK: भारत लेगा 2017 का बदला, हार्दिक पंड्या ने कर दी शुरुआत, बाबर आजम को भेजा पवेलियन
IND vs PAK Hardik Pandya: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबे में मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से इमाम-उल-हक और बाबर आजम ने संभली शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।
हार्दिक पंड्या ने झटका बाबर का विकेट (IND vs PAK Hardik Pandya)
हार्दिक पंड्या के ओवर की पहली गेंद पर बाबर आजम ने चौका लगाया था। इसके बाद हार्दिक पंड्या खुद से बेहद निराश नजर आये। उन्होंने मैदान पर दोनों हाथों को आपस में मिलाकर गुस्से का इजहार किया। लेकिन हार्दिक ने अगले ही गेंद पर अपनी इस गलती को सुधारते हुए भारत को बड़ी सफलता दिला दी। हार्दिक ने बाबर को पवेलियन भेजने का काम किया। बाबर 26 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके।

भारत लेगा 2017 का बदला
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 8 साल पहले इंग्लैंड में पाकिस्तान के हाथों मिली चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला लेना चाहेगी। साल 2107 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत के पास इस मुकाबले को जीतकर हिसाब बराबर करने का मौका होगा।
दुबई की धीमी पिच पर पाकिस्तान की शुरुआत स्लो रही है। पिच रिपोर्ट की मानें तो जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच और धीमी होती जाएगी। साथ ही साथ दुबई में जल्दी मैच शुरू होने की वजह से यहां ओस का असर भी बेहद कम दिखाई देगा।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications