Asia Cup 2025 Final मुकाबले के लिए रिसर्व डे हैं या नहीं? बारिश से भारत-पाकिस्तान में किसे होगा फायदा!
IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 के चैंपियन का ताज किसके सिर सजेगा, यह जानने के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से रविवार, 28 सितंबर का इंतज़ार कर रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह टूर्नामेंट के 16 संस्करणों के इतिहास में पहली बार है जब ये दोनों पड़ोसी देश फाइनल में आमने-सामने होंगे।
बारिश के कारण मैच रद्द होने पर क्या होगा (IND vs PAK Final)
टूर्नामेंट में दो बार पाकिस्तान को हराने के कारण भारतीय टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है। जबकि पाकिस्तान बांग्लादेश पर 11 रन की रोमांचक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। यह मुकाबला 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को चैंपियन साबित करने का भी बेहतरीन मौका है। क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मौसम या किसी अन्य कारण से मैच पूरा नहीं हो पाया तो क्या होगा?

क्या फाइनल के लिए रखा गया है रिज़र्व डे
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के नियमों के अनुसार, यदि मौसम या किसी अन्य कारण से मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हो जाता है, तो ट्रॉफी दोनों फाइनलिस्ट टीमों के बीच शेयर कर दी जाएगी। यानी, भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किए जाएंगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल के लिए रिज़र्व डे रखा जा सकता है। लेकिन इसकी अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
28 सितंबर को मैच नहीं होने पर क्या होगा?
अगर मूल मैच के दिन यानी 28 सितंबर को खेल संभव नहीं हो पाता है या अगर मैच को बीच में रोकना पड़ता है तो मुकाबला अगले दिन यानी सोमवार को वहीं से शुरू किया जा सकता है। हालांकि, यह मैच दुबई में हो रहा है, जहां आमतौर पर बारिश की संभावना कम होती है, फिर भी अगर किसी कारण मैच नहीं होता है तो सोमवार को रिज़र्व डे रखने की खबरें हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद इस पर अंतिम फैसला मैच वाले दिन मौसम की स्थिति को देखते हुए ले सकती है।












Click it and Unblock the Notifications