IND vs PAK Final Tickets: कहां और कैसे मिलेगा भारत-पाकिस्तान फाइनल का टिकट? प्रोसेस है बेहद आसान
IND vs PAK Final Tickets: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर टी-20 मैच होने जा रहा है। एशिया कप 2025 का फ़ाइनल इस रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। भारतीय टीम ने अब तक एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
पहले दो बार भारत को मिली है जीत (IND vs PAK Final Tickets)
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक शानदार फ़ॉर्म में रही है और उसने पाकिस्तान को पहले ही दो बार हरा दिया है। टीम इंडिया की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाकर एशिया कप की ट्रॉफी घर ले जाने पर टिकी हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास यह मैच जीतकर अपना पहला टी-20 एशिया कप खिताब जीतने का मौका है। पाकिस्तान की टीम फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी।

फाइनल मुकाबले के लिए टिकट कैसे खरीदें?
दुबई में पिछले मैचों की तरह, भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच के लिए एशिया कप 2025 के टिकट मुख्य रूप से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। फैंस PlatinumList.net की वेबसाइट पर टिकट खरीद सकते हैं। जनरल टिकट पहले ही बिक चुके हैं। लेकिन प्रीमियम टिकट अभी भी उपलब्ध हैं। एक प्रीमियम टिकट की कीमत लगभग USD 212.53 यानी 18,844 भारतीय रुपये बताई जा रही है।
ऑफ़लाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं टिकट
वहीं पैवेलियन सीटों की कीमतें लगभग USD 255.04 यानी 22,613 रुपये से शुरू हो रही हैं। जो फैंस VIP अनुभव चाहते हैं उनके लिए VIP लाउंज टिकट उपलब्ध हैं। एक VIP लाउंज टिकट की कीमत लगभग USD 3,117.17 यानी 2,76,379 रुपये है। इसके अलावा ग्रैंड लाउंज और बाउंड्री लाउंज की सीटें भी ऑनलाइन बेची जा रही हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अनुसार, ऑनलाइन बिक्री के अलावा टिकट दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के टिकट कार्यालय से ऑफ़लाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications