'अभिषेक-गिल ने मिलकर ब्रह्मोस लॉन्च कर दिया,' पाकिस्तान के खिलाड़ी ने उड़ाया अपनी ही टीम का मज़ाक

IND vs PAK: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में जिस तरह टीम इंडिया के दो युवा बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई है, इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी जड़कर बंदूक वाला सेलिब्रेशन किया था। इसके बाद भारतीयों ने धावा बोल दिया। इसे लेकर एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का मजेदार बयान आया है।

पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की बैटिंग को लेकर पाक के ऊपर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने इसे ऑपरेशन सिंदूर की तरह बताया है, जिसमें भारतीय सेना ने पाक एयरबेस के परखच्चे उड़ा दिए थे।

ind vs pak

IND vs PAK: किसने उड़ाया पाक का मज़ाक

आईएएनएस से बात करते हुए कनेरिया ने कहा कि साहिबज़ादा फरहान ने एके-47 का इशारा किया, लेकिन उसके बाद शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से अपनी ब्रह्मोस मिसाइल दाग दी। अभिषेक ने तो उसके बाद फ्लाइंग किस भी दे मारा। यही होता है असली जवाब देना। भारतीय ओपनरों का काउंटरअटैक इतना जबरदस्त था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी तरह हैरान-परेशान रह गए। इसे सिर्फ "धुलाई" नहीं, बल्कि "महाधुलाई" कहते हैं।

कनेरिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब आपके पास ओपनर्स के तौर पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी हों, तो ऐसे विकेट पर 200 रन भी छोटा स्कोर लगने लगता है। दोनों ही क्लास प्लेयर हैं।

IND vs PAK: फखर जमान के विकेट पर चर्चा

उन्होंने कहा कि हारने के बाद पाकिस्तान के पास फखर जमान का आउट एक बहाना होगा। वह रोयेगा कि नहीं, मैं तो आउट नहीं था। हालांकि यह संजू सैमसन द्वारा लिया गया साफ़ कैच था। ग्लव्स गेंद के नीचे ही थे। इस पर पाकिस्तान रोयेगा।

गौरतलब है कि फखर जमान को विकेट के पीछे सैमसन ने कैच किया था। पाकिस्तान की तरफ से यह दावा किया गया कि गेंद ग्लव्स तक जाने से पहले जमीन को टच करते हुए गई थी। हालांकि अंपायर ने सब कुछ देखने के बाद ही निर्णय सुनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+