IND vs PAK: साढ़े तीन करोड़ रुपये का VIP बॉक्स? भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज
IND vs PAK Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बुधवार को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगा। पाकिस्तान इस बार टूर्नामेंट का मेजबान है लिहाजा ज़्यादातर मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। जबकि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
क्या साढ़े तीन करोड़ रुपये का है VIP बॉक्स? (IND vs PAK Champions Trophy)
पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। इस बीच समा टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने दुबई स्टेडियम में $400,000 (3.47 करोड़ रुपये) के वीआईपी बॉक्स की टिकट की खबरों को गलत बताया है। दरअसल, ऐसी खबर थी कि दुबई स्टेडियम की वीआईपी बॉक्स की टिकट साढ़े तीन करोड़ में बिक रहे हैं। जिस पर मोहसिन नकवी ने अपना पक्ष रखा है।

23 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच
रविवार यानी 23 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में मोहसिन नकवी ने बताया कि कैसे उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए बहुत निवेश किया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्टेडियमों में आखिरी बार 1996 के विश्व कप के लिए काम किया गया था।
क्या मोहसिन नकवी ने बेच दी है टिकट?
दुबई के वीआईपी बॉक्स के टिकट की कीमत 3.50 करोड़ रूपये बताई जा रही है। मोहसिन नकवी ने वीआईपी बॉक्स में बेठकर मैच देखने का ऑफर ठुकरा दिया है। मोहसिन नकवी ने शायद यह महसूस किया कि एक वीआईपी की तरह मैच देखने के बजाय, स्टैंड में बैठकर वह आम क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मोहसिन नकवी ने 30 सीटों वाले वीआईपी हॉस्पिटैलिटी बॉक्स को लगभग 400,000 दिरहम (94 लाख रुपये) में बेच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications