IND vs PAK: बुमराह ने गिराया पाक का फाइटर जेट, रऊफ के सामने उड़ाया जश्न का धुआं, वीडियो तेजी से वायरल
IND vs PAK Final: पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ ने पिछले मैच में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाते हुए वायु सेना के जेट गिराने वाले इशारे किये थे, जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी। भारत ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाए थे। अब बुमराह ने इसका बदला लिया है।
हारिस रऊफ जब बैटिंग करने के लिए आए, तो उनका सामना बुमराह से हुआ। एक चौका उन्होंने लगाया था। इसके बाद बुमराह ने उनको आउट कर दिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को क्लीन बोल्ड करते हुए वापस पवेलियन लौटाया और वही सेलिब्रेशन किया।

बुमराह ने हारिस रऊफ के सामने जेट गिराने का इशारा किया। उनका मतलब था कि भारतीय सेना ने जिस तरह पाकिस्तानी आर्मी के जेट गिराए थे, उसी तरह मैंने तुमको आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखा दी है। एक तरह से उन्होंने हारिस रऊफ से बदला लिया।
भारत के सामने एशिया कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम पूरे ओवर तक नहीं खेल पाई। बीसवें ओवर तक आते ही पाक टीम 146 के कुल स्कोर पर सिमट गई। बुमराह, चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। कुलदीप यादव ने अकेले ही 4 विकेट अपने नाम कर पाक की कमर तोड़ने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications