IND vs PAK: पाकिस्तान को परास्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है रोहित की सेना, देखें तस्वीरें और वीडियो

एशिया कप 2022 का आगाज भले ही 27 अगस्त से हो रहा हो पर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को 28 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है।

नई दिल्ली, 26 अगस्त: एशिया कप 2022 का आगाज भले ही 27 अगस्त से हो रहा हो पर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को 28 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है। रविवार को दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। विश्व क्रिकेट की नजर भी इस महामुकाबले पर नजर रहेगी। भारत और पाकिस्तान ने इस हाई वोल्टेज मैच के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की प्रैक्टिस की तस्वीरें और वीडियो अपने ऑफिशिययल ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं।

ये खिलाड़ी आए नजर

ये खिलाड़ी आए नजर

बीसीसीआई द्वारा शेयर तस्वीरों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, शानदार फॉर्म में चल रहे फिनिशर दिनेश कार्तिक, अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल, तेज गेंदबाज आवेश खान और अर्शदीप सिंह नजर आ रहे हैं। वहीं बोर्ड द्वारा शेयर एक वीडियो में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। केएल राहुल हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे से आ रहे हैं। यहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नजर आ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड भी अच्छा है। ऐसे टॉप 3 में इन बल्लेबाजों का खेलना तय है। शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। वहीं पांचवें नंबर के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। कार्तिक आईपीएल 2022 से ही शानदार फॉर्म हैं, यही वजह है कि उन्हें एशिया कप स्क्वॉड में जगह मिली है।

भारतीय तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर

भारतीय तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। ऐसे में हार्दिक पांड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। वहीं 7वें नंबर पर रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के बाहर होने से भारतीय तेज गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आती है। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और पांड्या के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हो सकती है। वहीं रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल स्पिन डिपार्टमेंट संभाल सकते हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट

ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। इस मैच के साथ ही विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक मुकाबले खेले हैं। टेलर ने अपने करियर में 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक 102 टेस्ट, 262 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। साथ ही वह 100 टी20I खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बना जाएंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 132 टी20I खेले हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के मैच 28 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

सबसे सफल टीम है भारत

सबसे सफल टीम है भारत

एशिया कप में भारतीय टीम अब तक 7 बार विजेता रही है। भारत ने साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पिछले दो एशिया कप यानी 2016 और 2018 में बांग्लादेश फाइनल तक पहुंची। हालांकि यहां भारत ने उसे हराकर खिताब अपने नाम किया। एशिया कप 2022 का पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका ने अब तक 5 खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान दो बार एशिया कप चैंपियन रहा है।

भारत ने जीते हैं 7 खिताब

भारत ने जीते हैं 7 खिताब

  • एशिया कप 1984: भारत
  • एशिया कप 1986: श्रीलंका
  • एशिया कप 1988: भारत
  • एशिया कप 1990-91: भारत
  • एशिया कप 1995: भारत
  • एशिया कप 1997: श्रीलंका
  • एशिया कप 2000: पाकिस्तान
  • एशिया कप 2004: श्रीलंका
  • एशिया कप 2008: श्रीलंका
  • एशिया कप 2010: भारत
  • एशिया कप 2012: पाकिस्तान
  • एशिया कप 2014: श्रीलंका
  • एशिया कप 2016: भारत
  • एशिया कप 2018: भारत
एशिया कप 2022 के दोनों ग्रुप

एशिया कप 2022 के दोनों ग्रुप

  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, हांगकांग
  • ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+